Eros Times: चैलेंजर्स ग्रुप द्वारा संचालित आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के लिए सेक्टर 22 नोएडा स्थित चैलेंजर्स की पाठशाला में कनेक्टेड संस्थापक रितु भारद्वाज द्वारा “बी योरसेल्फ” मानसिक स्वास्थ्य कार्यशाला का आयोजन किया गया।

जिसमें पाठशाला के छात्रों ने बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में छात्रों के साथ संवाद किया गया और उन्हें खुद को स्वीकारने और खुद से प्यार करने की महत्वपूर्णता पर चर्चा की गई। इस कार्यशाला में मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर जागरूक किया गया, जैसे कि तनाव, चिंता, स्वाभाविक विचलन, और खुद को पहचानने के महत्व।

चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा ने कहा की हम मानते हैं कि मानसिक स्वास्थ्य शिक्षा हमारे छात्रों ही नहीं बल्कि पुरे विश्व भर के लोगों के समग्र विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। यह कार्यशाला चैलेंजर्स ग्रुप एवं कनेक्टेड के संयुक्त प्रयासों से आयोजित हुई। इस मौके पर नीतू सिंह, सिमरन भारद्वाज, फ़िज़ा, नीरज, चांदनी आदि छात्र मौजूद रहे।






