समर ब्रेक में बच्चों की पसंदीदा जगह बनी मस्ती की पाठशाला

मंत्री आतिशी ने ‘मस्ती की पाठशाला’, समर कैम्प में शामिल होकर की बच्चों से बातचीत बढ़ाया उनका हौसला

पहले माध्यम वर्गीय पैरेंट्स सोचते थे गर्मियों की छुट्टियों में बच्चों को समर कैम्प भेजना यानि बहुत ज़्यादा पैसा खर्च करना, केजरीवाल सरकार ने अपने फ्री वर्कशॉप से पैरेंट्स की इन चिंताओं को दूर किया

केजरीवाल सरकार ने अपने फ्री वर्कशॉप्स के माध्यम से दिल्ली के बच्चों को डांस,म्यूजिक,ड्रामा,थिएटर के साथ नई भाषाएँ सीखने का दिया मौक़ा

मस्ती की पाठशाला’ का बड़ा उद्देश्य संस्कृतियों का संरक्षण, यहाँ केजरीवाल सरकार की अकादमियों द्वारा किया जा रहा सुनिश्चित कि बच्चे भारत की समृद्ध कला और संस्कृति से हो सके रूबरू

मस्ती की पाठशाला में मधुबनी पेंटिंग के चित्रण से प्रसिद्ध गढ़वाल रामायण के मंचन तक विभिन्न संस्कृतियों से वाक़िफ़ हो रहे है बच्चे

मस्ती की पाठशाला ने संस्कृत को बनाया आसान,कहानी, डांस, गानों और कविताओं के जरिए संस्कृत भाषा सीख रहे बच्चे

Eros Times: बच्चों के लिए गर्मी की छुट्टियाँ मज़ेदार बनाने के लिए केजरीवाल सरकार शहर भर में 150 स्थानों पर समर कैम्प ‘मस्ती की पाठशाला’ का आयोजन करवा रही है। इस दौरान बच्चे पूरे उत्साह के साथ इन कैंपों में पहुंच रहे हैं। जहां वे डांस, म्यूजिक, पेंटिंग, थिएटर, योग, भाषाएँ साथी अन्य मनोरंजन गतिविधियों के साथ अपनी गर्मी की छुट्टियों का बेहतर उपयोग कर रहे है। कला,संस्कृति और भाषा मंत्री आतिशी ने राजकीय प्रतिभा विकास विद्यालय, द्वारका सेक्टर-19 में चल रहे समर कैंप में शामिल होकर बच्चों से बातचीत की।

इस मौक़े पर कला संस्कृति और भाषा मंत्री आतिशी ने कहा कि पहले माध्यम वर्गीय पैरेंट्स सोचते थे कि गर्मियों की छुट्टियों में बच्चों को पेंटिंग म्यूजिक डांस थिएटर या कोई नई भाषा सिखाने का मतलब बहुत ज़्यादा पैसा खर्च करना है। इस कारण बहुत से पैरेंट्स अपने बच्चों को कुछ नया नहीं करवा पाते थे। लेकिन अरविंद केजरीवाल सरकार अपने शानदार समर वर्कशॉप्स के माध्यम से पैरेंट्स की पैसों की चिंता को दूर कर दी है। और हज़ारों बच्चों को फ्री में शानदार समर वर्कशॉप करवा रही है।

उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार ने अपने फ्री वर्कशॉप्स के माध्यम से दिल्ली के बच्चों को मौक़ा दिया है कि वो यहाँ आए, नई भाषाएँ सीखे, डांस,म्यूजिक,ड्रामा,थिएटर आदि के नए हुनर सीखे और उन्हें निखारे। साथ ही इन वर्कशॉप में योग के माध्यम से बच्चों को एक स्वस्थ जीवनशैली भी सिखाई का रही है।

मंत्री आतिशी ने कहा कि इन वर्कशॉप्स का एक बड़ा उद्देश्य संस्कृतियों का संरक्षण भी है। जहां केजरीवाल सरकार अपनी विभिन्न अकादमियों द्वारा ये सुनिश्चित कर रही है कि बच्चे भारत की समृद्ध कला और संस्कृति से रूबरू हो सके। 

बता दें कि ‘मस्ती की पाठशाला’ में बच्चों को मैथमेटिक्स, विज्ञान, संस्कृत जैसे कठिन विषयों के टॉपिक्स को बेहद रोचक ढंग से छात्रों को समझाया जा रहा है। साथ ही उन्हें  लोकगीत, थिएटर, मधुबनी पेंटिंग, गढ़वाली नृत्य संगीत, योग, डिबेट, ड्रामा भी सिखाया जाता है। शहर भर में चल रहे ऐसे 150 वर्कशॉप में बच्चे पूरे उत्साह से शामिल हो रहे हैं। 

इन वर्क शॉप्स में केजरीवाल सरकार की विभिन्न अकादमियाँ भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रही है और इसे समृद्ध बना रही है। गढ़वाली-कुमाऊनी-जौनसारी अकादमी द्वारा बच्चों को उत्तराखंड की मशहूर रामायण पर आधारित रामलीला का मंचन सिखाया जा रहा है। तो वहीं दूसरी तरफ भोजपुरी, मैथिली अकादमी के द्वारा बच्चों ने शानदार मधुबनी पेंटिंग बनानी सिखाया जा रहा है। साथ ही  पंजाबी अकादमी, सिंधी अकादमी, संस्कृत अकादमी, उर्दू अकादमी सहित अन्य अकादमी बच्चों को उनकी संस्कृति से रूबरू करा रही हैं। संस्कृत अकादमी द्वारा बच्चों में  संस्कृत भाषा सिखाने के लिए यहां कहानी, डांस, गानों और कविताओं के जरिए संस्कृत भाषा सिखाई जा रही है।

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 27 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 22 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 137 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 64 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 252 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 105 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला