अविस्मरणीय बाबा साहब आपटे’ व ‘विश्व भारत का चिर ऋणी है’ पुस्तकों का हुआ लोकार्पण

जागृति प्रकाशन के बुक स्टोर के उद्घाटन के अवसर पर हुआ दो पुस्तकों का लोकार्पण

Eros Times: नोएडा। सेक्टर 10 स्थित सी 142ए में जागृति प्रकाशन के नए बुक स्टोर के उद्घाटन के अवसर पर दो पुस्तकों रामशंकर अग्निहोत्री द्वारा संपादित “अविस्मरणीय बाबासाहब आपटे” तथा डॉ हरवंशलाल ओबेराय द्वारा लिखित “विश्व भारत का चिर ऋणी है” का लोकार्पण मुख्य अतिथि विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय कार्याध्यक्ष आलोक कुमार एवं उत्तर प्रदेश तथा उत्तरांचल के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचार प्रमुख कृपाशंकर द्वारा किया गया।

विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय कार्याध्यक्ष आलोक कुमार ने नोएडा के लोगों को आह्वान करते हुए कहा कि वह 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन के कार्यक्रम को स्थानीय मंदिरों में जाकर एलईडी पर प्रत्यक्ष देखें। उस दिन उनकी चिर इच्छा इच्छा पूर्ण होने जा रही है। उन्होंने कहा कि बालासाहब आपटे संघ के प्रथम प्रचारक थे। वह डॉक्टर हेडगेवार जी के अनन्य साथी थे। संघ कार्य के विस्तार के लिए उन्होंने कई बार सारे देश का दौरा किया। अविस्मरणीय बाबा साहब आप्टे पुस्तक में उनके जीवन के अनेक प्रेरक प्रसंग का वर्णन किया गया है।

“विश्व भारत का ऋणी है” के विषय में बोलते हुए उन्होंने कहा कि इसके लेखक डॉक्टर हरवंशलाल ओबेरॉय उद् भट विद्वान थे उन्हें यूनेस्को ने विश्व के विभिन्न विश्वविद्यालयों में भारतीय संस्कृति और दर्शन पर व्याख्यान माला के लिए 1963 में आमंत्रित किया था। फलत: 106 देश की यात्रा उन्होंने इस हेतु की।
व्याख्यान माला के साथ-साथ उन देशों में भारतीय संस्कृति के बारे में शोध कार्य भी करते रहे उसी का दिव्य दर्शन इस पुस्तक में हमें देखने को मिलता है।

उत्तर प्रदेश तथा उत्तरांचल के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचार प्रमुख कृपाशंकर जी ने कहा कि ये दोनों ही पुस्तकें अत्यंत ज्ञानवर्धक, उपयोगी तथा वर्तमान पीढ़ी के लिए दिशा – दर्शक हैं।
कार्यक्रम का संचालन जागृति प्रकाशन के स्वामी कृष्णानंद सागर ने किया।

  • admin

    Related Posts

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 7 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 13 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 37 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 45 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन