वर्ल्ड फूड इंडिया 2023 में टेट्रा पैक देगा इनोवेटिव खाद्य एवं पेय पदार्थों का सॉल्युशन

फूड पैकेजिंग और प्रोसेसिंग इंडस्ट्री में एंड टू एंड सॉल्युशन के साथ खोलेगा भविष्य का मार्ग

Eros Times: वर्ल्ड फूड इंडिया 2023′ का दूसरा संस्करण 3 से 5 नवंबर 2023 तक नई दिल्ली के प्रगति मैदान पर आयोजित होने जा रहा है। खाद्य एवं पेय उद्योग में अग्रणी एंड-टू-एंड सॉल्युशन्स प्रदाता टेट्रा पैक इस इवेंट में महत्वपूर्ण उपस्थिति के साथ भारत में अपनी 35 से ज्यादा वर्षों की कामयाबी का प्रदर्शन करने के लिए तैयार है। कंपनी न सिर्फ फूड और प्रोसेसिंग सॉल्युशन्स में अपने नवीनतम नवाचारों को प्रदर्शित करने के लिए तैयार है बल्कि निरंतरता और पर्यावरण पूरक दायित्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर भी जोर दे रही है।

इस ग्लोबल इवेंट में 81 देशों के 1,000 से ज्यादा खरीददार और 950 प्रदर्शक शामिल होंगे, जिससे फूड प्रोसेंसिंग सेक्टर में अग्रणी भारतीय और अंतरराष्ट्रीय कंपनियों में निवेश और व्यापार दोनों को बढ़ावा मिलेगा।

टेट्रा पैक की प्रस्तुति का एक मुख्य आकर्षण यह होगा कि इसके नवीनतम नवाचार, टेट्रा रिकार्ट® की पहचान कराई जाएगी, जो पारंपरिक कैन और ग्लास जार का एक अभूतपूर्व व पर्यावरण पूरक विकल्प है। टेट्रा रिकार्ट प्यूरी, सॉस, फल और रेडी टू ईट भोजन जैसे दाल मखनी, राजमा, सूप आदि विभिन्न शेल्फ-स्टेबल खाद्य पदार्थों के लिए एक कुशल, फ्यूचर-रेडी पैकेजिंग सॉल्युशन के रूप में काम करता है. खास बात यह है कि यह अनूठा पैकेजिंग सॉल्युशन बहुत कम कार्बन उत्सर्जन का दावा करता है, जो स्टील कैन्स और ग्लास जार की तुलना में 81% कम* होगा। इसके साथ ही उत्पादन, वितरण और अपशिष्ट प्रबंधन के विभिन्न चरणों के दौरान ऊर्जा खपत भी 40% कम होगी। 

टेट्रा रिकार्ट® के अलावा टेट्रा पैक ग्राहकों की बढ़ती उम्मीदों को देखते हुए अपने विविधतापूर्ण पैकेजिंग पोर्टफोलियो का प्रदर्शन करेगा ताकि बगैर प्रीजर्वेटिव्ज और रेफ्रिजिरेशन के खाद्य पदार्थों को देश भर में सुरक्षित रूप से पहुंचाया जा सके। इसके साथ ही कंपनी हम्मस, क्रीम चीज, रेडी मील्स, टोमेटो केचप और लजीज मिठाइयों जैसे विभिन्न तैयार खाद्य पदार्थों के प्रसंस्करण में भी अपनी क्षमताएं साबित करेगी।
इस ग्लोबल इवेंट में सहभागिता पर बात करते हुए टेट्रा पैक दक्षिण एशिया के प्रबंध निदेशक केसियो सिमोइस ने कहा, “35 वर्ष से ज्यादा समय से टेट्रा पैक अपने ब्रांड के वादे ‘प्रोटेक्ट व्हाट्स गुड’ (जो अच्छा है उसकी रक्षा करें) के मुताबिक समूचे भारत में खाद्य सुरक्षा और पहुंच सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता पर दृढ़ रहा है।” इस सिद्धांत के अनुरूप हमारे इनोवेटिव सॉल्युशन्स का उद्देश्य पर्यावरण की दृष्टि से टिकाऊ तरीके से खाद्य और पेय उद्योग के लिए एक नया भविष्य खोलना है। अपने सॉल्युशन्स के माध्यम से हम भारत के विकास में हाथ बंटाने का प्रयास करते हुए इस ग्लोबल प्लेटफॉर्म आगंतुक (विजिटर्स) 3 से 5 नवंबर के बीच प्रगति मैदान, नई दिल्ली के हॉल 14, बूथ 4जी में टेट्रा पैक की टीम के साथ मुलाकात कर सकते हैं।

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 26 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 22 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 136 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 61 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 252 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 105 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला