एमसीडी स्कूल में शिक्षकों ने अपनाया सिखाने का अनूठा तरीक़ा तो शिक्षा मंत्री से मिली तारीफ़

स्कूलों में बदलाव की शुरुआत-सीखने का शानदार वातावरण तैयार कर मिशन बुनियाद द्वारा सुनिश्चित कर जा रहा है कि कोई भी बच्चा सीखने के क्रम में पीछे न छूटे

क्लासरूम में बैठे बच्चे देश का भविष्य देश के भविष्य को मजबूत करने के लिए हमें अपनी कक्षाओं में बैठे बच्चों की बुनियाद को मजबूत करने की ज़रूरत

टीचर्स आगे अपनी क्लास में हमेशा हर बच्चों को बेहतर सीखने के लिए प्रेरित करें, ऐसे करने के बाद ही हम मिशन बुनियाद के लक्ष्य पूरी तरह से हो प्राप्त कर पाएंगे

मिशन बुनियाद के साथ करे सुनिश्चित कि जब बच्चे स्कूलों से बाहर निकले तो सीखने के बराबरी के स्तर और मौके के साथ निकले

Eros Times: शिक्षा मंत्री ने दिए निर्देश-हर बच्चे के सीखने की गति की हो मॉनिटरिंग बच्चों के सीखने की ज़रूरत के अनुसार हो पढ़ाई एमसीडी में भाजपा के 15 सालों के कुशासन में हमेशा हुई शिक्षकों की उपेक्षा अब ‘आप’ सरकार के आने के बाद बढ़ा शिक्षकों का आत्मविश्वास शिक्षा मंत्री आतिशी ने स्कूल विजिट की श्रृंखला जारी रखते हुए गुरुवार को न्यू फ़्रेंड्स कॉलोनी स्थित एमसीडी स्कूल का दौरा किया। विजिट के दौरान शिक्षा मंत्री ने मिशन बुनियाद की क्लासेज़ का निरीक्षण किया व शिक्षकों और बच्चों से बातचीत कर उनका उत्साह बढ़ाया। साथ ही शिक्षा मंत्री ने निर्देश दिए कि हर बच्चे के सीखने की गति की मॉनिटरिंग की जाए और उनकी सीखने की ज़रूरत के अनुसार उन्हें लर्निंग दी जाए।

इस मौक़े पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि एमसीडी स्कूलों में बदलाव की शुरुआत हो चुकी है। बदलाव की इस शुरुआत के साथ अब एमसीडी के स्कूलों में सीखने का शानदार माहौल तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के 15 सालों के शासन में एमसीडी स्कूलों में पढ़ाई की बदहाली रही, शिक्षकों को उपेक्षा की गई। भाजपा शासन में हमेशा ये माना गया कि यहाँ आने वाले बच्चे गरीब घरों से आते है तो उन्हें नज़रअंदाज़ किया जा सकता है। लेकिन अब ये परिदृश्य बदल चुका है अब एमसीडी में हमारी सरकार आने के बाद शिक्षकों का आत्मविश्वास बढ़ा है और उसके साथ एमसीडी स्कूलों में पढ़ने-पढ़ाने का बेहतर माहौल तैयार हुआ है।

उन्होंने शिक्षकों को प्रेरित करते हुए कहा कि इन क्लासरूम में बैठे बच्चे देश का भविष्य है| हम देश के भविष्य को मजबूत कर सकें इसके लिए जरुरी है कि हम अपनी कक्षाओं में बैठे बच्चों की बुनियाद को मजबूत करें| इसके लिए ज़रूरी है कि टीचर्स आगे बढ़कर ऑनरशिप ले| अपनी क्लास में हमेशा हर बच्चों को बेहतर सीखने में मदद करने के लिए प्रेरित करें। ऐसे करने के बाद ही हम मिशन बुनियाद के लक्ष्य पूरी तरह से हो प्राप्त कर पाएंगे|

शिक्षा मंत्री ने कहा कि टीचर्स हमेशा इस बात का ध्यान रखे कि मिशन बुनियाद द्वारा हम बच्चों की भाषा और बुनियादी गणित की समझ को बेहतर नहीं किया जा रहा  बल्कि हर बच्चे को बराबरी का अवसर देने के लिए तैयार किया जा रहा है। इसलिए हम सभी की जिम्मेदारी है कि हमारे स्कूलों में आने वाले बच्चों को चाहे आजतक कोई शिक्षा न मिली हो लेकिन जब वो हमारे स्कूलों से बाहर निकले तो बराबरी के स्तर और मौके के साथ निकले| 

उन्होंने कहा कि बच्चों के लर्निंग गैप को भरने के लिए मिशन बुनियाद की शुरुआत की गई‌। मिशन बुनियाद के तहत बच्चे अलग-अलग स्तर की कक्षाओं में भाग लेते हैं। हमारा उद्देश्य है कि छात्रों को बेसिक से लेकर एडवांस स्टेज तक लेकर जाना है। इसको संभव बनाने के लिए किताबी ज्ञान पर्याप्त नहीं है। छात्रों को ऐसा माहौल प्रदान किया जाए, जिसमें वह खेल-खेल में पढाई कर सकें। 

शिक्षकों ने अपनाया सिखाने का अनूठा तरीक़ा तो शिक्षा मंत्री से मिली तारीफ़

विजिट के दौरान शिक्षा मंत्री ने देखा कि हिन्दी की एक क्लास में बच्चे बेहद अनूठे तरीक़े से शब्दों को सीख रहे है। यहाँ टीचर ने प्ले-कार्ड पर अक्षर लिखे थे जिन्हें खोजकर और जोड़कर बच्चे शब्दों बना रहे थे। साथ ही एक अन्य कक्षा में शिक्षा मंत्री ने पाया कि बच्चों को अंग्रेज़ी एक्टिविटी के माध्यम से सिखाई जा रही है। पढ़ाने के इस बेहद रोचक तरीक़े को देख शिक्षा मंत्री ने दोनों शिक्षकों की सराहना की। 

उन्होंने कहा कि ये बेहद ख़ुशी कि बात है कि एमसीडी स्कूलों में शिक्षक पूरी मेहनत के साथ मिशन बुनियाद को सफल बना रहे है। इनकी मेहनत से वो दिन दूर नहीं जब एमसीडी स्कूलों से निकला हर बच्चा लर्निंग के एक निश्चित बेंचमार्क पर ज़रूर होगा जो हमने उनके लिए निर्धारित किया है।

नए सत्र में मिशन बुनियाद की क्या तैयारियाँ हुई

इस वर्ष डीओई और एमसीडी स्कूलों में बुनियादी सीखने के स्तर को मजबूत करने और कक्षा तीसरी से आठवीं तक सभी बच्चों के सीखने अंतर को पाटने के लिए विभिन्न एप्रोच लागू किए गए है।

1. कक्षा 3 से 5 के बच्चों को बिना अटके शोर्ट स्टोरी पढ़ने के लिए और कक्षा 6 से 8 के शेष सभी बच्चों को धाराप्रवाह एडवांस स्टोरी पढ़ने के तैयार किया जा रहा है|  इससे उन्हें अपनी कक्षा की पाठ्यपुस्तकों को पढ़ने में मदद मिलेगी। साथ ही, सभी बच्चों को सरल भाग करना सिखाया जायेगा| 

2. उन गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है जो बच्चों को अपरिचित शब्दों के साथ धाराप्रवाह पढ़ने, गलतियों  के बिना लिखने और स्थानीय मान की स्पष्ट समझ के साथ गुणा और भाग से जुड़े हाई आर्डर गणितीय सवालों को समझने और हल करने में मदद करे|

साथ ही एससीईआरटी शिक्षा निदेशालय और एमसीडी के वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में एक नोडल टीम ने एक संयुक्त पाठ्यचर्या रणनीति तैयार की है जिससे बच्चों की प्रगति की बारीकी से मोनिटरिंग की जा रही है।

इस साल के लिए शिक्षा निदेशालय, एमसीडी और एससीईआरटी साथ मिलकर लर्निंग मटेरियल तैयार कर रही है| साथ ही शिक्षा निदेशालय व् एमसीडी के स्कूलों के प्रिंसिपलों,शिक्षकों, मेंटर टीचर व मिशन बुनियाद कोओर्डीनेटरों के लिए ट्रेनिंग आयोजित की गई है|

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 27 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 22 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 137 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 64 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 252 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 105 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला