अपूर्वा में स्टंट करते समय तारा सुतारिया ने बॉडी डबल का इस्तेमाल नहीं किया

Eros Times: तारा सुतारिया, डिज़्नी+हॉटस्टार पर 15 नवंबर से स्ट्रीम होने वाली सीरियस सर्वाइवल थ्रिलर ‘अपूर्वा’ में अपने दमदार किरदार से अपने बारे में बनी धारणाओं को तोड़ देंगी. 

तारा सुतारिया ने अपने किरदार के लिए चौबीसों घंटे मेहनत की है और सभी स्टंट खुद किए हैं. वह याद करती हैं, “जैसलमेर में शूटिंग के दौरान मैं नंगे पैर थी. मैं ट्रेन से कूद रही थी, गर्म रेत पर चल रही थी और अपने सभी स्टंट बिना बॉडी डबल के कर रही थी. मैं रुक-रुक कर झपकी लेती रहती थी क्योंकि हम दिन-रात शूटिंग कर रहे थे।” 

वह आगे कहती हैं, “बहुत सारी नायक-केंद्रित फिल्में हैं लेकिन महिला-ओरिएंटेड फिल्में काफी कम हैं. मुझे ख़ुशी है कि इस फिल्म के लिए मुझे चुना गया. महिलाओं में एक जन्मजात शक्ति होती है जो विपरीत परिस्थितियों में सामने उभर कर आती है. किसी भी महिला की जिन्दगी में ऐसी स्थिति न आएं लेकिन एक अभिनेत्री के रूप में यह भूमिका मेरे लिए काफी स्पेशल है.”

अपूर्वा एक साधारण लड़की की कहानी है जो असाधारण परिस्थितियों का सामना करती है और जिंदा रहने के लिए कुछ भी कर सकती है. भारत के सबसे खतरनाक जगह में से एक, चंबल में सेट यह फिल्म भारत के कुछ प्रमुख क्रिएटिव माइंड्स द्वारा प्रस्तुत की गई है, जो इस गंभीर थ्रिलर के लिए एक साथ आए हैं. 

सिने1 स्टूडियोज और स्टार स्टूडियोज प्रोडक्शन वाली फिल्म अपूर्वा को स्टार स्टूडियोज प्रजेंट कर रहा है. यह फिल्म निखिल नागेश भट द्वारा लिखित और निर्देशित है, जो मुराद खेतानी और स्टार स्टूडियो द्वारा निर्मित है. यह 15 नवंबर से केवल डिज्नी+हॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग होगी.

  • admin

    Related Posts

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    नोएडा में सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सामाजिक सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा जनकल्याण के…

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    नई दिल्ली। सामाजिक विकास, शिक्षा और युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को प्रतिष्ठित “इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स” सम्मान से सम्मानित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 10 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 11 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 51 views
    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 14 views
    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 92 views
    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 4, 2026
    • 20 views
    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान