एमसीडी स्कूल का औचक निरीक्षण कर एक बार फिर किया भाजपा के 15 सालों के कुशासन का पर्दाफ़ाश

क्लासरूम की छतों से उखड़ता प्लास्टर,टूटे झूले और चारों तरफ़ गंदगी का अंबार खोल रही थी शिक्षा विरोधी भाजपा शासन और उसके भ्रष्टाचार की पोल

भाजपा के शासन में भ्रष्टाचार का अड्डा बने एमसीडी स्कूल इसका जीता-जागता उदाहरण ये स्कूल जिसकी बिल्डिंग बनने के मात्र 7 साल में जर्जर होने लगी

Eros Times: शिक्षा मंत्री ने दिए निर्देश-शिक्षा अधिकारी जांच करें निर्माण के इतने कम समय में क्यों जर्जर होने लगी स्कूल बिल्डिंग दोषी पर हो आवश्यक कारवाई अधिकारी करें जाँच-पिछले 1 साल में स्कूल इंस्पेक्टर ने कितनी बार किया स्कूल का दौरा मौजूदा समस्याओं को दूर करने के लिए क्या कदम उठाए इसमें लापरवाही की दशा में लिया जाए सख्त एक्शन कबाड़खाना बने स्टोर रूम बिजली के तारों के खुले बॉक्स बच्चों के लिए असुरक्षित फिर भी सालों से किया गया नज़रअंदाज़ भाजपा ने 15 सालों के शासन में एमसीडी को किया बदहाल इनकी  एमसीडी स्कूलों की बदहाल हालत देख इनकी नाकामियाँ आ रही जनता के सामनेस्कूल के रखरखाव में लापरवाही और गंदगी को लेकर शिक्षा मंत्री ने लगाई प्रिंसिपल को फटकार-ज़िम्मेदारी से चलाए स्कूल अथवा निलंबन के लिए रहे तैयार एमसीडी स्कूलों में सभी बच्चों को क्वालिटी एजुकेशन मिले जिसके वे हकदार हैं, बच्चों की पढ़ाई में कोई भी कोताही बर्दाश्त नहीं होगीपेरेंट्स सालों से भरोसे के साथ अपने बच्चों को एमसीडी स्कूल भेजते रहे, लेकिन शिक्षा विरोधी भाजपा ने एमसीडी स्कूलों को बर्बाद कर तोडा उनका भरोसा शिक्षा मंत्री आतिशी ने बुधवार सुबह सागरपुर स्थित एमसीडी स्कूल का औचक निरीक्षण किया| निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि स्कूल में गंदगी का अम्बार है, दीवारों पर मकड़ी के जाले लगे हुए है,बच्चों के झूले टूटे हुए है, क्लासरूम की छत से प्लास्टर उतर रहा है, सीलन के कारण पेंट उतर रहा है| बिल्डिंग का एक हिस्सा कबाड़खाना बना हुआ है जहाँ टूटी डेस्कों की भरमार है और सालों से उनका निपटारण नहीं हुआ है| 

शिक्षा मंत्री ने स्कूल प्रिसिपल को फटकार लगाते हुए कहा कि स्कूल में साफ़-सफाई से जुडी सभी समस्याओं को तुरंत ठीक किया जाए वर्ना अपने खिलाफ कड़ी कारवाई के लिए तैयार रहें| उन्होंने कहा कि स्कूल में सफाई की बदतर स्थिति यहां पढ़ने वाले बच्चों के भविष्य के प्रति स्कूल प्रशासन के असंवेदनशील रवैये को दर्शाती है और शिक्षा को लेकर ऐसी लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जा सकती है| उन्होंने प्रिंसिपल और शिक्षा अधिकारी अल्टीमेट देते हुए कहा कि वो स्कूल को जिम्मेदारी से चलाए अन्यथा निलंबन के लिए तैयार रहे|

क्लासरूम की छतों से उखड़ता प्लास्टर,टूटे झूले और चारों तरफ़ गंदगी का अंबार खोल रही थी शिक्षा विरोधी भाजपा शासन और उसके भ्रष्टाचार की पोल

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि स्कूल में गंदगी का अम्बार है दीवारों पर मकड़ी के जाले लगे हुए है,बच्चों के झूले टूटे हुए है, क्लासरूम की छत से प्लास्टर उतर रहा है, सीलन के कारण पेंट उतर रहा है| बिल्डिंग का एक हिस्सा कबाड़खाना बना हुआ है जहाँ टूटी डेस्कों की भरमार है और सालों से उनका निपटारण नहीं हुआ है| स्कूल का ये हिस्सा बच्चों के लिए असुरक्षित है| 

स्कूल की इस दशा की देखकर शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा कि भाजपा ने 15 सालों के शासन में एमसीडी के स्कूलों को बदहाल कर दिया है| उन्होंने कहा कि एमसीडी स्कूलों की बदहाल हालत देखकर आज इनकी नाकामियाँ जनता के सामने आ रही है| स्कूलों की दुर्दशा का कारण भाजपा शासन का भ्रष्टाचार है कि मात्र कुछ 7 साल पुरानी बिल्डिंग जर्जर होने लगी है|

शिक्षा मंत्री ने दिए निर्देश-शिक्षा अधिकारी करें जांच निर्माण के इतने कम समय में क्यों जर्जर होने लगी स्कूल बिल्डिंग,दोषी पर हो आवश्यक कारवाई

शिक्षा मंत्री ने निरीक्षण के दौरान अधिकारीयों को निर्देश देते हुए कहा कि, मात्र 7 साल पहले बनकर तैयार हुई स्कूल की इस ईमारत का प्लास्टर अभी से उखाड़ने लगा है, सीलन के कारण दीवारों पर पपड़ी जम रही है| कुल मिलाकर बिल्डिंग जर्जर हालत में जाने लगी है| इसका सीधा मतलब है कि निर्माण में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है| उन्हीने निर्देश देते हुए कहा कि अधिकारी जाँच करें कि इतने कम समय में बिल्डिंग के जर्जर होने का क्या कारण है और जो भी दोषी पाया जाता है उसके खिलाफ कड़ी कारवाई की जाए|  

अधिकारी करें जाँच-पिछले 1 साल में स्कूल इंस्पेक्टर ने कितनी बार किया स्कूल का दौरा, मौजूदा समस्यों को दूर करने के लिए क्या कदम उठाए, इसमें लापरवाही की दशा में लिया जाए सख्त एक्शन

स्कूल की दुर्दशा पर शिक्षा मंत्री आतिशी ने निर्देश देते हुए कहा कि अधिकारी इस बात की जाँच करें कि पिछले साल भर में यहाँ के स्कूल इंस्पेक्टर ने कितनी बार इस स्कूल का दौरा किया और स्कूल की दुर्दशा के विषय में कोई कदम उठाया| उन्होंने कहा कि यदि स्कूल इंस्पेक्टर ने इन समस्याओं को दूर करने के लिए कोई जरुरी कदम नहीं उठाए तो उसपर एक्शन लिया जाए| 

स्कूल में साफ़-सफाई की बदतर स्थिति देख प्रिंसिपल को मिला अल्टीमेटम, स्कूल का बेहतर ढंग से किया जाए रखरखाव वर्ना निलंबन के लिए रहो तैयार

स्कूल की बदतर स्थिति को देखकर शिक्षा मंत्री आतिशी ने प्रिंसिपल और शिक्षा अधिकारी को अल्टीमेटम दिया कि स्कूल का बेहतर ढंग से रखरखाव किया जाए, अच्छे से साफ़-सफाई की जाये और अगर ऐसा नहीं किया जाता है तो निलंबन के लिए तैयार रहे| उन्होंने कहा कि स्कूल की ऐसी स्थिति अस्वीकार्य है। स्कूल में यह सुनिश्चित करना प्रिंसिपल का कर्तव्य है कि सभी बच्चों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण में क्वालिटी एजुकेशन मिले। लेकिन स्कूल की ऐसी स्थिति देखकर ये साफ़ हो रहा है कि स्कूल प्रशासन यहाँ पढ़ने वाले बच्चों के भविष्य के असंवेदनशील है| 

उन्होंने कहा कि स्कूल की यह स्थिति यहां पढ़ने वाले बच्चों की शिक्षा के प्रति दिखाई गई उदासीनता का कारण है।संबंधित अधिकारियों को इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिए और यह सुनिश्चित करने की दिशा में काम करना चाहिए कि एमसीडी स्कूलों में सभी बच्चों को वह शिक्षा मिले जिसके वे हकदार हैं| 

भाजपा के शासन में भ्रष्टाचार का अड्डा बने एमसीडी स्कूल, इसका जीता-जागता उदाहरण ये स्कूल जिसकी बिल्डिंग मात्र 7 साल में जर्जर होने लगी

शिक्षा मंत्री ने कहा कि ये खस्ताहाल एमसीडी स्कूल एमसीडी में भाजपा के पिछले 15 सालों के कुकर्मों का नतीजा है| | भाजपा ने एमसीडी के अपने पूरे शासन में सिर्फ स्कूलों को बर्बाद करने का काम किया है| स्कूल की जर्जर हालत से साफ़ है कि इतने सालों तक एमसीडी में सिर्फ बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया| उन्होंने कहा कि पेरेंट्स अपने बच्चों को इस विश्वास से सरकारी स्कूल में भेजते है कि वहां उनका ख्याल रखा जायेगा लेकिन बच्चों का ख्याल रखना तो दूर,भाजपा इतने सालों तक एमसीडी स्कूलों के बच्चों का भविष्य बर्बाद करने पर तुली रही|  भाजपा के शासन में एमसीडी के स्कूल भ्रष्टाचार का अड्डा बना रहे इसका ही नतीजा है कि मात्र 7 साल पहले बना ये स्कूल आज जर्जर होता जा रहा है|

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 25 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 20 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 134 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 59 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 248 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 103 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला