विश्वविद्यालय की ऐसी करतूत ,छात्र आक्रोशित मिले जिलाधिकारी से

EROS TIMES: गाज़ीपुर । उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने स्नातक अंतिम वर्ष का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। लेकिन तमाम छात्र फेल हो गए हैं। और कई छात्रों के रिजल्ट पर कुछ विषयों का अंक नहीं चढा है, तो कुछ विषयों पर कांग्रेस पार्टी का नाम छपा है,आरोप है कि पास छात्रों को भी फेल कर दिया गया है। छात्र मूल्यांकन में गड़बड़ी का आरोप लगा रहे हैं। शनिवार को पूर्वांचल विश्वविद्यालय से सम्बद्ध पीजी कॉलेज गाजीपुर  के छात्र नेता सोनू  यादव ने छात्रों के साथ जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह से मिलकर कुलपति के नाम संबोधित पत्रक सौंपा। छात्र नेता सोनू यादव ने बताया कि पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर ने बीए,बीएससी मैथ,बायो और कृषि, एमएससी कृषि व स्नातक अंतिम वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया। लेकिन विवि. द्वारा जारी रिजल्ट में बडे़ पैमाने पर गड़बड़ी है। 40 फीसदी से अधिक छात्र फेल हो गए हैं। और कई छात्रों के रिजल्ट पर कुछ विषयों का अंक के बदले कांग्रेस पार्टी का नाम लिखा है तो कुछ पर नंबर नहीं चढ़ा है तो रिजल्ट पर कुछ विषयों में अनुपस्थित दिख रहा, जो रिजल्ट पिछले दिनों वेबसाइट पर अपलोड किया था उसमें काफी खामियां मिल रही हैं। आगे उन्होने  कहा कि अगर फेल छात्रों की कापी फिर से जांच कर रिजल्ट नहीं जारी किया गया तो वह आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। विवि ने रिजल्ट तैयार करने में गड़बड़ी की है, उन्होंने मांग कि है कि शीघ्र अतिशीघ्र त्रुटि रिजल्ट सही कर परिणाम घोषित किये जाये।

आगे श्री यादव ने कहा कि परीक्षा परिणाम देरी से आने के बावजूद परीक्षा फल में गड़बड़ी से बहुत से छात्रों का बीएड/बीटीसी व अन्य कालेजों कि काउंसिलिंग छुट गई है और अगले कक्षा में एडमिशन लेने से लेकर पठन-पाठन में काफी विलम्ब हो रहा है जिससे छात्रों में काफी आक्रोश है। सभी छात्रों ने एक स्वर में कहा जल्द से जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो छात्र उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। पत्रक सौंपने वालों में दुर्गेश कुमार गुप्ता, दलवीर कुमार ,वंदना भारती , अर्पिता भारती ,सत्यम यादव, अभिषेक ,उमेश यादव ,राहुल यादव, विजय शंकर यादव, अमित प्रजापति सहित दर्जनों छात्र-छात्राएं मौजूद रहे

  • admin

    Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 69 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 14 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 40 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 31 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग