टमाटर के पिछे चल रहा था शराब तस्करी का धंधा एक गिरफ्तार

EROS TIMES: गाजीपुर । पुलिस ने बिहार जा रही टमाटर लदी एक पिकअप वैन से 80 पेटी रॉयल क्लासिक व्हिस्की (कुल 3840 पाउच, 691 लीटर) शराब जिसकी बाजारु कीमत साढ़े तीन लाख के आसपास बताई जा रही है। इस अवैध शराब को गाज़ीपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय तस्कर अशोक कुमार पुत्र खजान सिंह नि० सुखदेवपुर थाना धौलाना, जनपद हापुड़, यूपी के साथ गिरफ्तार कर लिया। एसपी गाज़ीपुर ओमवीर सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बरामद सब्जी लदे पिकअप वैन में शराब और संबंधित अभियुक्त को पुलिस अभिरक्षा में मीडिया के सामने प्रस्तुत कर बताया कि हरियाणा में बैठे शराब तस्कर राजस्थान में बनी शराब को टमाटर लदी पिकअप वैन में छिपाकर बिहार के लिए भेज रहे थे, जहां शराब बंदी है। गाजीपुर में चेकिंग के दौरान यह तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ा और इसकी निशानदेही पर मुख्य अभियुक्तों के खिलाफ टीम बनाकर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि यह लोग शातिर किस्म के तस्कर है और काफी दिनों से इस तरह का काम करते आ रहे हैं, पिकअप वैन में सब्जी और दूसरी अन्य चीजों की आड़ में अवैध शराब बिहार भेजी जाती है, जहां अपमिश्रित कर इन्हें भारी मात्रा में फिर बनाया जाता है, जिससे जानमाल को भी खतरा है। उन्होंने बताया कि फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर गिरफ्तार अभियुक्त अपने आपको पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले का बता रहा है, लेकिन इसकी ठीक से जांच पुलिस करवा रही है क्योंकि इतने शातिर लोग सही बात नहीं बताते। फिलहाल इस शराब की डिलीवरी आरा बिहार में किसी को देनी थी। ओमवीर सिंह ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ आबकारी अधिनियम और अन्य आपराधिक धाराओं मु. अ. स. 13/23 धारा 60A/419/420/467/468/471 भा.द.वि. पंजीकृत करके नियमानुसार कार्रवाई कर इसे जेल भेजा जा रहा है।टमाटर की आङ

  • admin

    Related Posts

    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    नोएडा। सेक्टर-101 स्थित बाबा किशन सहाय मार्केट में प्रतिष्ठित टायर शोपे कंपनी के नए शोरूम का उद्घाटन एनईए अध्यक्ष विपिन मल्हन, हरिंदर सिंह और सुनील जैन ने संयुक्त रूप से…

    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    गौतम बुद्ध नगर की कायस्थ सभा ने 3 मई 2026 को कायस्थ सभा गौतम बुद्ध नगर की ओर से नोएडा एंटरप्रेन्योर एसोसिएशन के ऑडिटोरियम में भगवान श्री चित्रगुप्त के प्रकटोत्सव…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 8 views
    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 10 views
    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 11 views
    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली

    पुरानी गलियों से स्मार्ट सपनों तक: गाजियाबाद की बदलती तस्वीर

    • By admin
    • May 2, 2026
    • 18 views
    पुरानी गलियों से स्मार्ट सपनों तक: गाजियाबाद की बदलती तस्वीर

    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    • By admin
    • April 29, 2026
    • 26 views
    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव

    • By admin
    • April 28, 2026
    • 21 views
    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव