छोटी उम्र मे ऐसा कृत्य चार नाबालिग संग एक गया जेल

Eros Times: गाजीपुर पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर क्षेत्राधिकारी सैदपुर के कुशल मार्गदर्शन में दिनांक 14 मार्च 2023 को नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने वाले 04 बाल अपचारी व 01 अभियुक्त को स्थान माहपुर स्टेशन जाने वाले मार्ग पर माहपुर नहर पटरी तिराहे से प्रभारी निरीक्षक शिवप्रताप वर्मा थाना सैदपुर व हमराह द्वारा गिरफ्तार करते हुए घटना में प्रयुक्त तीनों मोटर साईकिले भी बरामद किया गया।मिली जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली सैदपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रस्तीपुर के निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे अपने पिता के बिमार पड़ जाने पर काम पर आये बाल अपचारी विरेन्द्र कुमार(परिवर्तित नाम) निवासी ग्राम बौरवां थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर ,मकान मालकिन के पोती (नाबालिग लड़की) को बहला-फुसला लिया और दूसरे बाल अपचारी विजय कुमार (परिवर्तित नाम) के साथ मिलकर उसे कोचिंग जाते समय ग्राम भटौला के लिंक मार्ग से वाराणसी घूमाने के नाम पर अपनी मोटर साईकिल पर बैठा लिए। दोनों ने नाबालिग लड़की को चौबेपुर ले गये जहाँ इनके तीन दोस्त, शैलेश कुमार पुत्र किशन देवराम निवासी नंदरौल बौरवां थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर, व बालक अपचारी शिवांश (परिवर्तित नाम) तथा राहुल (परिवर्तित नाम) दो मोटर साईकिलों से मिले। विरेन्द्र और विजय ने नाबालिका को अपने दोस्तो को सौप कर वापस आ गये। शैलेश , शिवांश और राहुल बालिका को वाराणसी में ही हाईवे के किनारे एक गेंहूँ के खेत में ले जाकर तीनो नें उसके साथ बलात्कार किये और दिनभर उसे वाराणसी घूमाते रहे। पकड़े जाने से बचने के लिए उसे विश्व सुन्दरी पुल पर ले जाकर पुल से गंगा नदी में नीचे फेक दिये। नदी में मछली पकड़ रहे मल्लाहो ने उसे बचाकर स्थानीय पुलिस चौकी नगवां को सूचित किया जहाँ से उसे बीएचयू ट्रामा सेंटर वाराणसी में भर्ती कराया गया। बालिका के होश में आने पर उसके द्वारा फोन नम्बर बताने पर उसके घर सूचना दी गयी जहाँ से दिनांक 06.03.2023 को सायं को बालिका को बाद ईलाज परिजनों की सूपुर्दगी में दिया गया । बालिका के सदमें में होने के कारण और परिजनों द्वारा लोक लज्जा से भी भयभीत होने के कारण विलम्ब से दिनांक 12.03.2023 को 05 आरोपियों को नामजद करते हुए उनके विरुद्ध मुकदमा उपरोक्त लिखवाया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी साक्ष्य संकलन के उपरान्त पूछताछ से नाबालिक वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि उसने मोबाईल फोन खरीदने के लिए रुपये की जरुरत पड़ने पर अपने तीनों दोस्तो से 20,000 रु0/- मिलने की लालच में नाबालिका को उन्हे सौपा था। आरोपियों को आवश्यक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय किशोर न्याय बोर्ड जनपद गाजीपुर रवाना किया जा रहा है।

  • admin

    Related Posts

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    नोएडा। फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन द्वारा 12 अगस्त 2026 को आयोजित भव्य ‘संकल्प समारोह’ में पंजाबी समाज की एकता, संगठनात्मक शक्ति, सामाजिक सरोकार और सांस्कृतिक विरासत का शानदार प्रदर्शन देखने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 12 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 36 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 43 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 25 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां