बचपन से ही कैरियर के प्रति अपनी रूचि को पहचाने छात्र : डॉ अरुण मित्तल

Eros Times : नॉएडा लोक मंच द्वारा संचालित संस्कार केंद्र स्कूल घड़ी चौखंडी एवं सर्फाबाद में छात्रों के लिए कैरियर मार्गदर्शन कार्यशाला का आयोजन किया गया।  

इस कार्यशाला को बी आई टी नॉएडा महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. अरुण मित्तल ने मुख्य वक्ता के रूप में सम्बोधित किया।  उन्होंने कहा की आज का युग प्रतिस्पर्धा का युग है।  विद्यार्थियों को जल्द से जल्द अपनी कैरियर सम्बन्धी रुचियों को पहचानने का  प्रयास करना चाहिए।  इसके लिए उन्हें निरंतर अपनी रुचियों को अपने अध्यापकों एवं  मार्गदर्शकों से साझा करना चाहिए ताकि वे उन्हें सही मार्ग प्रशस्त कर सकें।

उन्होंने कहा की हमें वही कैरियर चुनना चाहिए जो हमारा दिल चाहता है,  जिसके लिए हम दिन-रात बिना थके काम कर सकते हैं।तकनीक से चलने वाले इस भौतिकवादी युग  ने हमारे लिए  कैरियर के अनेक रास्ते खोले हैं।  हमें  केवल अपनी पाठ्य पुस्तकों तक ही सीमित नहीं रहना चाहिए।  हर विद्यार्थी  नई पुस्तकों, समाचार पत्रों का अध्ययन करना एवं नए नए विषयों की जानकारी होना अत्यंत  आवश्यक है।  इसके अतिरिक्त डॉ मित्तल ने अच्छे मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थय पर भी विद्यार्थियों का ध्यान  देने के लिए प्रेरित किया इस अवसर पर संस्कार केंद्र स्कूल की संचालिका श्रीमती लीका सक्सेना, घढ़ी चौखंडी एवं सर्फाबाद की प्राध्यापिकाओं लक्ष्मी नेगी एवं पुष्प सिंह ने डॉ. मित्तल का उनके रुचिपरक एवं ज्ञानवर्धक व्याख्यान के लिए धन्यवाद व्यक्त किया।

  • admin

    Related Posts

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    नोएडा में सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सामाजिक सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा जनकल्याण के…

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    नई दिल्ली। सामाजिक विकास, शिक्षा और युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को प्रतिष्ठित “इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स” सम्मान से सम्मानित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 10 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 11 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 54 views
    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 14 views
    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 97 views
    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 4, 2026
    • 20 views
    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान