दिल्ली में यातायात को सुगम बनाने की दिशा में 7 महत्वपूर्ण फ्लाईओवरों के सुदृढ़ीकरण व मरम्मत के कार्यों को मंजूरी दी- मनीष सिसोदिया

नवीनीकरण व मरम्मत से बढ़ेगी फ्लाईओवरों की मजबूती, 20 साल तक बढ़ जायेगा फ्लाईओवरों का जीवनकाल

केजरीवाल सरकार 12.46 करोड़ रुपये की लागत से कर रही है इन फ्लाईओवरों का जीर्णोद्धार

समय से पूरा हो सभी फ्लाईओवरों के मरम्मत का काम ताकि आम लोगों को आवाजाही में न हो परेशानी

EROS TIMES: उपमुख्यमंत्री व पीडब्ल्यूडी मंत्री  मनीष सिसोदिया ने दिल्ली में यातायात को सुगम बनाने की दिशा में 7 महत्वपूर्ण फ्लाईओवरों के सुदृढ़ीकरण व मरम्मत के कार्यों को मंजूरी दी हैं। इनमें अफ्रीका एवेन्यू फ्लाईओवर,मोती बाग़ फ्लाईओवर, सावित्री सिनेमा फ्लाईओवर, आईटीओ फ्लाईओवर, तिलक नगर डिस्ट्रिक्ट सेंटर फ्लाईओवर, तिलक नगर मेट्रो फ्लाईओवर व पंजाबी बाग फ्लाईओवर शामिल हैं। इन फ्लाईओवरों के मरम्मत कार्यों के लिए पीडब्ल्यूडी मनीष सिसोदिया ने 12.46 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी दी है।
इस मौके पर मनीष सिसोदिया ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली सरकार लोगों को सुगम यातायात के लिए बेहतर सड़कें-फ्लाईओवर देने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दिशा में पीडब्ल्यूडी द्वारा दिल्ली के 7 मुख्य फ्लाईओवरों का सुदृढ़ीकरण व मरम्मत कार्य किया जायेगा। इससे फ्लाईओवरों की मजबूती बढ़ने के साथ-साथ उनका जीवनकाल 20 साल तक बढ़ जाएगा।

पीडब्ल्यूडी मंत्री ने कहा कि दिल्ली में हम क्रमबद्ध तरीके से पीडब्ल्यूडी के अंतर्गत आने वाले फ्लाईओवरों को बेहतर बनाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि फ्लाईओवरों के पुराने होने और उनपर वाहनों के लोड से  कंक्रीट की सतह क्षीण हो जाती है और इससे वाहनों की आवाजाही अवरुद्ध होती है। इसे देखते हुए केजरीवाल सरकार द्वारा इसके सुदृढ़ीकरण का काम शुरू किया जा रहा है ताकि आम लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े। सुदृढ़ीकरण के बाद रोजाना इनका इस्तेमाल करने वाले लाखों लोगों को फायदा होगा|।

उन्होंने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि फ्लाईओवरों के सुदृढ़ीकरण के कार्यों को समय रहते पूरा किया जाए।

बता दें कि सुदृढ़ीकरण व मरम्मत के कार्यों में फ्लाईओवरों के कंक्रीट की मरम्मत,एक्सपेंशन जॉइंट्स, बियरिंग आदि की मरम्मत की जाएगी, जिससे फ्लाईओवर का जीवनकाल 20 साल तक बढ़ जाएगा|।

उल्लेखनीय है कि लोक निर्माण विभाग द्वारा दिल्ली के फ्लाईओवरों का नियमित रूप से रख-रखाव किया जाता है। हालांकि, यातायात के अत्यधिक दबाव के कारण फ्लाइओवरों में छोटी-मोटी कमियां आ जाती हैं। जिसका पीडब्ल्यूडी के रिपेयर यूनिट द्वारा समय-समय पर मेंटिनेंस किया जाता है।

इन फ्लाईओवरों का होगा जीर्णोधार

-अफ्रीका एवेन्यू फ्लाईओवर
-मोती बाग़ फ्लाईओवर
-सावित्री सिनेमा फ्लाईओवर
-आईटीओ फ्लाईओवर
-तिलक नगर डिस्ट्रिक्ट सेंटर फ्लाईओवर
-तिलक नगर मेट्रो फ्लाईओवर
-पंजाबी बाग फ्लाईओवर

  • admin

    Related Posts

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 12 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 35 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 43 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 25 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां