मुंबई:EROS TIMES:माँ के जाने के बाद, अभी तक भी नहीं उभर पा रहे है उनके बच्चे और उनके पति बोनी, श्रीदेवी की मौत को करीब 1 महीना होने वाला है। लेकिन इसके वावजूद उनके जाने का गम बोनी कपूर और उनकी बेटी जाह्नवी के चेहरे पर साफ देखा जा सकता है। हाल ही में बोनी बेटी जाह्नवी के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए।
यहां बोनी जाह्नवी का हाथ पकड़े उन्हें संभालते दिखे तो वहीं जाह्नवी के चेहरे पर अभी भी मां की मौत का गम साफ झलक रहा था।
जैसा की जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘धड़क’ की शूटिंग में बिजी हैं। इससे पहले जाह्नवी चेन्नई में हुई श्रीदेवी की प्रेयर मीट में नजर आई थीं।
दुख की घड़ी में जाह्नवी और खुशी के सौतेले भाई-बहन अर्जुन और अंशुला कपूर भी उन्हें काफी सपोर्ट कर रहे हैं। इनके बीच की दूरियां भी अब खत्म हो गई हैं।
बता दें कि 24 फरवरी को दुबई के एक होटल के बाथटब में डूबने की वजह से श्रीदेवी की मौत हो गई थी। बाद में 28 फरवरी को मुंबई में उनका अंतिम संस्कार किया गया था।






