सपा की विधानसभा कार्यकारिणी गठित बबलू चौहान बने अध्यक्ष

Eros Times: समाजवादी पार्टी नोएडा महानगर की प्रेस वार्ता सेक्टर 61 स्थित शॉप्रिक्स मॉल में हुई। प्रेस वार्ता में  विधान सभा कार्यकारिणी की घोषणा लोकसभा प्रभारी बीर सिंह यादव द्वारा की गई। प्रेस वार्ता का संचालन पूर्व महासचिव राघवेन्द्र दुबे द्वारा किया गया। प्रेस वार्ता को  संबोधित करते हुए बीर सिंह यादव ने कहा कि देश और प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन की सरकार है जिसने देश प्रदेश को विकास में कई वर्ष पीछे धकेल दिया है। जब समाजवादी पार्टी की सरकार थी तो नोएडा सहित पूरे उत्तर प्रदेश में विकास की नई इबारत लिखी गई थी।

एलिवेटेड रोड़, सेक्टर 39 जिला अस्पताल, शिल्प हाट, नारी निकेतन, मेट्रो, स्टेडियम, कन्या इंटर कॉलेज, मल्टीलेवल पार्किंग सहित अनेक ऐतिहासिक कार्य किए। आने वाले लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाने का काम करेगी। सदरपुर गांव निवासी बबलू चौहान को नोएडा विधानसभा का अध्यक्ष घोषित किया गया। बबलू चौहान 18 वर्षों से सक्रियता के साथ पार्टी के लिए कार्य कर रहे हैं। दो बार यूथ ब्रिगेड उपाध्यक्ष, तीन बार शिक्षक सभा अध्यक्ष, नोएडा ग्रामीण में उपाध्यक्ष पद पर कार्य कर चुके हैं।

नवनियुक्त विधानसभा अध्यक्ष बबलू चौहान ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी पार्टी ने सौंपी है उसे पूरी ईमानदारी के साथ निर्वहन करने की कोशिश करूंगा और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की नीतियों को घर घर तक पहुंचाने का काम करूंगा। महानगर अध्यक्ष आश्रय गुप्ता ने कहा कि बबलू चौहान के विधानसभा अध्यक्ष बनने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। किरन पाल भूड़ा को महासचिव और बाबू प्रधान को कोषाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया । विधानसभा कार्यकारिणी में 6 उपाध्यक्ष, जिसमें रवि राघव, जलीस अल्वी, राणा मुखर्जी, सतवीर गौतम शेखर यादव, रंजीत पटेल को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सचिव पद पर शादाब खान, संतोष चौटाला, सौरभ चौहान, रवि यादव, लोकेश चौधरी, कृपाल यादव, सोनू त्यागी, मुफ्ती मुबारक शीशपाल यादव, विशाल पंडित, मोहम्मद अफसार, सतेंद्र कुमार, सुभाष गुप्ता को नियुक्त किया गया है। वहीं सुशील पाल मोहम्मद फारुख, राजेश महालिया, संतोष कुमार, विक्की कुमार, सुरेंद्र कुमार , मोहित कुमार, अजय महरौलिया, नैमी चौहान शाहरुख खान,मनोज गौतम को कार्यकारणी सदस्य नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष डॉक्टर आश्रय गुप्ता, पूर्व महासचिव राघवेन्द्र दुबे, जय करण चौधरी, ओमपाल राणा, मनोज चौहान, महासचिव विकास यादव, संजय त्यागी मुकेश बाल्मीकि, विनोद चौहान, मनोज गोयल,अर्जुन प्रजापति, अविनाश सिंह हर्ष चौहान, सिकंदर पासवान, सोनू वर्मा, महकार सिंह सहित तमाम सपा नेता मौजूद रहे।                                     

  • admin

    Related Posts

    नोएडा में धूमधाम से मनाया गया धन्वंतरि दिवस, NIMA नोएडा के आयोजन में जुटे चिकित्सक और गणमान्य लोग

    नोएडा। आयुर्वेद और भारतीय चिकित्सा परंपरा में भगवान धन्वंतरि का विशेष स्थान है। उन्हें आरोग्य, स्वास्थ्य और चिकित्सा का देवता माना जाता है। इसी परंपरा और चिकित्सा जगत के प्रति…

    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    नोएडा। दीपावली के पावन पर्व पर आपसी भाईचारे, सौहार्द और संगठनात्मक एकजुटता का संदेश देते हुए पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन ने सेक्टर-33 स्थित अग्रसेन भवन में दीपावली मिलन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नोएडा में धूमधाम से मनाया गया धन्वंतरि दिवस, NIMA नोएडा के आयोजन में जुटे चिकित्सक और गणमान्य लोग

    • By admin
    • November 5, 2026
    • 3 views

    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    • By admin
    • November 5, 2026
    • 7 views
    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 27 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 22 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 137 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 64 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज