दिल्ली में हो रहे विश्व पुस्तक मेले में सनातन संस्था द्वारा आध्यात्मिक ग्रंथ-प्रदर्शनी का शुभारंभ

दिल्ली। 25 फरवरी से 5 मार्च 2023 के बीच प्रगति मैदान, दिल्ली में हो रहे विश्व पुस्तक मेले में सनातन संस्था द्वारा आध्यात्मिक ग्रंथों की प्रदर्शनी लगाई गई है । हिन्दी ग्रंथ की प्रदर्शनी हॉल न.. 2, स्टॉल न.. 169-170 तथा अंग्रेजी ग्रंथ की प्रदर्शनी हॉल न.. 4, फर्स्ट फ्लोर, स्टॉल न.. 113 पर लगाई गई है । पूज्य संत संजीव कुमार व पूज्य श्रीमती माला कुमार के करकमलों द्वारा दीप प्रज्वलित कर इस ग्रंथ प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया।

EROS TIMES: सनातन संस्था ने अध्यात्मशास्त्र, सात्त्विक धर्माचरण, दैनिक आचरण से संबंधित कृति, भारतीय संस्कृति इत्यादि अनेक विषयों पर अनमोल और सर्वांग स्पर्शी ग्रंथ प्रकाशित किए हैं । सनातन धर्म के ग्रंथों का दिव्य ज्ञान समाज तक पहुंचाने के लिए सनातन संस्था की ओर से यह प्रदर्शनी लगाई गई है । यह ग्रंथ समाज के प्रत्येक जिज्ञासु, मुमुक्षु इत्यादि तक पहुंचाकर हर किसी के जीवन का कल्याण हो, तथा अधिकाधिक लोग इन ग्रंथों का लाभ लें, ऐसा आवाहन सनातन संस्था ने किया है । इस हेतु अपने मित्र व परिवार के साथ इस ग्रन्थ प्रदर्शनी का अवश्य लें।

सनातन की अनमोल ग्रंथसंपदा में ‘बालसंस्कार’,‘धर्मशास्त्र ऐसा क्यों कहता है?’, ‘सात्त्विक रंगोलियां, ‘अलंकारशास्त्र’, ‘आचारधर्म’ सात्त्विक आहार, वेशभूषा, केशरचना, निद्रा इत्यादि के विषय में ग्रंथ; ‘देवताओं की उपासना’ ‘धार्मिक और सामाजिक कृतियों के विषय में ग्रंथ तथा ‘बाढ-भूकंप इत्यादि प्राकृतिक आपदाओं के समय स्वयं की रक्षा कैसे करें’ इत्यादि अनेक विषयों पर 360 ग्रंथ प्रकाशित किए गए हैं । जीवन में आनंद पाने हेतु शास्त्रोक्त धर्म आचरण तथा उचित साधना आवश्यक है । सनातन के ग्रंथ धर्म आचरण एवं साधना का उपदेश देते हैं। ‘धर्म’ राष्ट्र की नींव है । इस हेतु राष्ट्र जागृति एवं धर्मरक्षा संबंधी ग्रंथ भी हैं । सनातन के ग्रंथ की प्रमुख  विशेषताएं हैं, कि अध्यात्म संबंधी प्रत्येक कृत्य के विषय में ‘क्यों’ और ‘कैसे’ के शास्त्रोक्त उत्तर इन ग्रंथों में उपलब्ध हैं। इनमें वैज्ञानिक परिभाषा में वैज्ञानिक उपकरणों के लिए परीक्षणों का समावेश किया गया है। बुद्धि से परे का अध्यात्म सिखाने वाले शिक्षण परीक्षण भी इन ग्रंथों में अंतर्भूत किए गए हैं। इस कारण ये परिपूर्ण अध्यात्म सिखाने वाली ग्रंथमालिका है।

  • admin

    Related Posts

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    नोएडा। पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाईएसएस फाउंडेशन ने अनंत बर्तन बैंक के सहयोग से सेक्टर-37 स्थित ऑटो स्टैंड पर “जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण…

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    नोएडा। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के बीमा आयुक्त श्री प्रणय सिन्हा ने 8 जून 2026 को ईएसआईसी उप-क्षेत्रीय कार्यालय (एसआरओ), नोएडा का दौरा किया। इस अवसर पर नोएडा के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 22 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 8 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 8 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 7 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 13 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 13 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित