आइपीएल: आई पहली अच्छी खबर, मुंबई के लिए खेलेगा यह विशेषज्ञ बल्लेबाज

मुंबई, इरोस टाइम्स: लगातार खिलाड़ियों की चोटों से जूझ रहे इस आइपीएल से शायद पहली अच्छी खबर यह ऐसी आई है और यह अच्छी खबर मुंबई के फैंस के लिए बेहद ही खास है। लंबे समय से अपनी जांघ की चोट के चलते क्रिकेट के मैदान से दूरी बनाए हुए रोहित शर्मा अब अपने आप में फिट हैं और मुंबई की ओर से आइपीएल में खेलेंगे। आपको यह जानकर खुशी होगी की रोहित मुंबई के कप्तान भी हैं।

टीम के लिए पहले मुकाबले में उनका खेलना अब उन्होंने तय कर लिया है। रोहित ने खुद अपनी फिटनेस की जानकारी देते हुए कहा कि चोट के कारण मैदान से बाहर रहना बहुत ही दुखद था, लेकिन अब मैं खेलने के लिए पूरी तरह से फिट हूँ।’

आपको बता दें कि आइपीएल के इस सीजन में कई भारतीय और विदेशी खिलाड़ी चोटिल होने के कारण पूरे सीजन से बाहर हैं या शुरूआती मैचों के लिए बाहर हो गए हैं। बाहर होने वाले भारतीय खिलाड़ियों में विराट कोहली, आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, लोकेश राहुल, उमेश यादव आदि शामिल हैं।

रोहित शर्मा पिछले साल अक्टूबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान चोटिल हो गए थे। तब से रोहित भारतीय टीम की तरफ से नहीं खेल पाए हैं। विजय हजारे ट्रॉफी में उन्होंने दो मुकाबले खेले, लेकिन देवधर ट्रॉफी से पहले वह फिर से बाहर हो गए। हालांकि रोहित ने खुद यह स्पष्ट किया है कि वह टीम के पहले मुकाबले में खेलेंगे।
मुंबई को अपना पहला मुकाबला 6 अप्रैल को पुणे के खिलाफ खेलना है। पहले मैच में रोहित के लौटने से मुंबई के हौसले तो बुलंद होंगे ही, उनकी टीम के फैंस भी इस खबर से अब राहत महसूस करेंगे।

प्रेस कांफ्रेंस के दौरान रोहित ने कहा, ‘सब कुछ ठीक है और मैं मैदान पर वापस आने के लिए बेहद ही उत्सुक हूँ। उन्होंने कहा की अभ्यास मैच में मैंने पूरे 40 ओवर खेले और मुझे कोई समस्या नहीं हुई। चोट के कारण मैंने काफी मैच गंवा दिए हैं, लेकिन एक खिलाड़ी होने के नाते आपको इन सब चीजों के लिए मानसिक रूप से तैयार रहना होता है। जब चोट काफी बड़ी होती है तो आपको वापसी करने में कहीं ज्यादा दिक्कतें आती हैं। अच्छा है कि मैं फिट होकर फिर से खेलने को तैयार हूँ।’

  • Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    One thought on “आइपीएल: आई पहली अच्छी खबर, मुंबई के लिए खेलेगा यह विशेषज्ञ बल्लेबाज

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 19 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 64 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 13 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 20 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 39 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 29 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग