स्कूली बच्चों के लिए हुई स्पेशल समर कैम्प की शुरुआत

आईआईटी दिल्ली में आयोजित हो रहे स्पेशल समर कैंप का उद्घाटन किया कैंप में शामिल हो रहे बच्चों के साथ की चर्चा

मनीष सिसोदिया के विज़न का परिणाम ये स्पेशल समर कैंप बच्चों को रोजमर्रा की जिन्दगी में आने वाले चैलेंज से लड़ना सिखाएगा

स्पेशल समर कैंप में बच्चों को एस्ट्रोनोमी,एप्लाइड साइंस आर्ट,स्पोर्ट्स लाइफ स्किल्स आदि के फील्ड में पढ़ाई के साथ-साथ  मस्ती का भी मौका मिलेगा

स्पेशल समर कैंप बच्चों को क्लासरूम और किताबों के बाहर जाकर अपने अनुभव के माध्यम से कॉन्सेप्ट्स को सीखने में मददगार साबित होगा

23 मई से 18 जून तक चलने वाले इस स्पेशल समर कैंप में केजरीवाल सरकार के स्कूलों के 250 से अधिक बच्चे ले रहे है भाग

स्पेशल समर कैंप जैसे अनूठे कार्यक्रमों के माध्यम से हमारा प्रयास कि हमारे स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे अपनी गर्मियों की छुट्टीयों का इस्तेमाल कुछ नया सीखने और खुद को बेहतर बनाने के लिए करें

Eros Times: केजरीवाल सरकार द्वारा इन्द्रप्रस्थ इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी,दिल्ली (आईआईआईटी) में दिल्ली सरकार के स्कूली बच्चों के लिए स्पेशल समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है| ये स्पेशल समर कैंप 23 मई से 18 जून तक 4 हफ्ते के लिए आयोजित किया जायेगा|  आज उच्च शिक्षा मंत्री आतिशी ने इसका उद्घाटन किया| आईआईआईटी, दिल्ली में 2016 से आयोजित हो रहे स्पेशल स्पेशल समर कैंप का ये सातवाँ साल है जहाँ आसपास के दिल्ली सरकार के स्कूलों के बच्चे भाग लेते है| इस साल भी इस स्पेशल समर कैंप में कालकाजी, हरकेश नगर, तुगलकाबाद सहित आस-पास से दिल्ली सरकार के स्कूलों के लगभग 250 बच्चे भाग ले रहे है|  

इस मौके पर बच्चों को संबोधित करते हुए उच्च शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा कि छात्रों के लिए ये स्पेशल समर कैंप एक मजेदार यात्रा साबित होने वाली है| जिसके शुरुआत से आखिर तक बच्चे हर दिन कुछ नया सीखेंगे| बच्चे टीम में काम करना, एक-दूसरे का सम्मान करना सीखेंगे| यहाँ से वो जो सीखकर जायेंगे वो रोजमर्रा की जिन्दगी के चैलेंज से निपटने में उनकी मदद करेगा और उन्हें आत्मविश्वास देगा कि कैसे वो खुद की बेहतरी के लिए अपने स्किल्स का इस्तेमाल कर सकते है|  

उच्च शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा कि ये स्पेशल समर कैंप मनीष सिसोदिया के विज़न का हिस्सा है, मनीष जी के मार्गदर्शन में ही 2016 से इस संस्थान में स्पेशल समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है| जो बच्चों की ये जानने में मदद करता है कि पढ़ाई-लिखाई सिर्फ क्लासरूम और किताबों तक सीमित नहीं होती है|  इस कैंप के माध्यम से हम बच्चों को मौका दे रहे है कि वो क्लासरूम और किताबों से बाहर निकल दुनिया को एक्सप्लोर करे और अपने अनुभवों के माध्यम से चीजों को सीखें| 

उन्होंने स्पेशल समर कैंप के आयोजन पर आईआईआईटी,दिल्ली की सराहना करते हुए कहा कि पिछले 8 सालों से आईआईआईटी, दिल्ली अपने स्पेशल समर कैंप के माध्यम से केजरीवाल सरकार के स्कूलों के बच्चों के लिए सीखने और स्किल डेवलपमेंट का एक अनूठा वातावरण तैयार कर रहा है| आईआईआईटी दिल्ली ने अपने इस कैंप के माध्यम से न केवल बच्चों की स्किलिंग का काम किया है बल्कि उन्हें करियर को लेकर गाइडेंस देने का काम भी किया है| 

शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा कि केजरीवाल सरकार के संस्थानों के इन अनूठे कार्यक्रमों के माध्यम से हमारा प्रयास है कि हमारे स्कूलों में पढने वाले बच्चे अपनी गर्मियों की छुट्टीयों का इस्तेमाल कुछ नया सीखने और खुद को बेहतर बनाने के लिए करें| वो कुछ ऐसा सीखे जो भविष्य में उनके लिए मददगार साबित हो| इस दिशा में ये कैंप बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है| 

उल्लेखनीय है कि 23 मई से 18 जून, चार हफ्ते चलने वाले इस स्पेशल समर कैंप में जीबीएसएसएस हरकेश नगर और जीबीएसएस कालकाजी जैसे आसपास के दिल्ली सरकार के स्कूलों के छात्र भाग ले रहे है| 

स्पेशल समर कैंप में क्या नया सीखेंगे बच्चे?

बता दे कि स्पेशल समर कैंप में स्टूडेंट्स को साइंस मैथ्स एंत्रप्रेन्योरशिप लाइफ स्किल्स प्रोफेशनल डेवलपमेंट कम्युनिकेशन सहित विभिन्न विषयों पर अपस्किलिंग की जाएगी। साथ ही समर कैंप में भाग लेने वाले छात्र विभिन्न एक्टिविटीज जैसे थिएटर आर्ट एंड क्राफ्ट मार्केटिंग आदि का सीख सकेंगे|    

एप्लाइड साइंस – इस साल का मॉड्यूल साइंटिफिक फैक्ट्स और कॉन्सेप्ट्स के प्रयोगों पर फोकस करेगा|  इसका उद्देश्य स्टूडेंट्स में क्रिटिकल एंड क्रिएटिव साइंटिफिक थिंकिंग डेवलप करना है| साथ ही स्टूडेंट्स के हैंड्स ऑन एक्सपीरियंस के लिए ईसीई लैब्स में प्रैक्टिकल सेशन का आयोजन किया जायेगा| 

 एस्ट्रोनोमी – एस्ट्रोनोमी को समर कैंप में इस साल ही शामिल किया गया है| छात्रों के लिए इसे रोचक बनाने के लिए कॉन्सेप्ट्स को बहुत ही मनोरंजक तरीके से कवर किया जायेगा| और छात्रों को सोलर-सिस्टम आकाशगंगाओं, ब्लैक होल सहित खगोलिय परिघटनाओं से परिचित करवाया जायेगा| 

एनालिटिकल रीजिनिंग– इस मॉड्यूल को भी समर कैंप में इसी साल शामिल किया गया है| इसमें छात्रों को किसी जटिल सवाल को छोटे भागों में तोड़कर उसका हल निकालना सिखाया जाता है| इसके माध्यम से छात्रों में क्रिटिकल थिंकिंग किसी इनफार्मेशन के बीच पैटर्न कनेक्शन और रिलेशनशिप की पहचान करने की क्षमता विकसित करेंगे। ये कौशल छात्रों को साइंस इंजीनियरिंग जैसे विभिन्न क्षेत्रों में समस्याओं को हल करने में मदद करेगा|

  • admin

    Related Posts

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आईएमएस नोएडा के सामुदायिक रेडियो सलाम नमस्ते द्वारा विशेष रेडियो श्रृंखला ‘सलाम शक्ति’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 36 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 68 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 14 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 39 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 29 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग