नोएडा। समाजवादी पार्टी का सदस्यता अभियान आज सदरपुर गांव व कालोनी में सपा के शिक्षक सभा के नोएडा महानगर अध्यक्ष बबलू चैहान के सहयोग से व्यापक स्तर पर चलाया गया। सपा के नोएडा संगठन प्रभारी बीर सिंह यादव के नेतृत्व में सदस्यता अभियान की शुरूआत की गई। सदस्यता अभियान कार्यक्रम में सपा के पूर्व प्रत्याशी सुनील चैधरी मुख्य रूप से रहे। सुनील चैधरी ने पार्टी कार्यकर्ताओं व जनता को संबोधित करते हुए कहा कि सपा सरकार ने जनहित के जो कार्य किये थे एवं जिनसे आम जनता लाभांवित हुई थी। उन सभी योजनाओं को भाजपा की योगी सरकार बंद कर रही है। उन्होंने बताया कि सपा सरकार में राशन की दुकान पर हर कार्ड धारी को 850 ग्राम चीनी मिल रही थी। जो कि योगी सरकार ने बंद कर दिया।
इस मौके पर नोएडा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष ओमपाल राणा, लोहिया वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष रेशपाल अवाना, राजेंद्र अवाना, मिन्टू चैहान, उमेश शर्मा, कमलकान्त यादव, धर्म यादव, विकास कुमार, अमन कुमार, दीपक चैहान, कपिल चैहान, अमित कुमार, राकेश सैनी, विनोद कुमार, नितिन व हिमांशु कुमार सहित सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता व जनता मौजूद रही।






