फिल्म ‘जट्टू इंजीनियर’ से बाबा राम रहीम का मकसद इस समाज को सुधारना।

एमएसजी की नई फिल्म ‘जट्टू इंजीनियर’ का पहला पोस्टर जारी
एमएसजी सीरीज की फिल्म ‘हिंद का नापाक को जवाब’ की सुपर कामयाबी के बाद सिरसा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख रॉक स्टार बाबा गुरमीत राम रहीम सिंह इंसां अब एक और नए अंदाज में नजर आएंगे। जी हां, केंद्र सरकार के स्वच्छ भारत मिशन और अशिक्षा का अंधेरा दूर करने के लिए संत राम रहीम कॉमेडी फिल्म ‘जट्टू इंजीनियर’ बना रहे हैं, जिसका फस्र्ट पोस्टर उन्होंने अपने ट्विटर एकाउंट पर जारी किया है। बता दें कि 19 मई को रिलीज हुआ यह एक कॉमेडी फिल्म है। इसके जरियेे गुरमीत राम रहीम का मकसद इस समाज को सुधारना है। इसके लिए वह कुछ भी करने को तैयार हैं। एमएसजी सीरीज की पिछली फिल्मों की तरह इस फिल्म का भी पिता-पुत्री की जोड़ी, यानी संत राम रहीम गुरमीत सिंह इंसां और हनीप्रीत इंसां ने डायरेक्शन किया है। ‘जट्टू इंजीनियर’ भेल ही एक काॅमेडी फिल्म है, लेकिन इसमें हास्य-व्यंग्य एवं संवेदना के जरिये सामाजिक संदेश देने की कोशिश की होगी।
‘जट्टू इंजीनियर’ की कहानी एक ऐसे गांव की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जो कि काफी पिछड़ा है। वहां स्कूल तो है, लेकिन अध्यापक नहीं। गांव में अशिक्षा के साथ बेरोजगारी और नशे का बोलबाला है। इस गांव के बाशिंदे आलसी होने के साथ-साथ नशेड़ी भी हैं, जिससे गांव में गंदगी का भ्ी अंबार है। फिल्म के मुख्य हीरो डॉ. एमएसजी एक जट्टू इंजीनियर, यानी एक राजपूत टीचर की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में दिखाया जाएगा कि वह किस तरह से इस गांव के स्कूल में आकर ग्रामीणों को सुधारते हैं। कहा जाता है कि फिल्म की कुछ स्टोरी रियल है, उस पर ही पूरा ताना-बनाना बुना गया है। स्वच्छ कॉमेडी के साथ-साथ यह फिल्म उनकी पहले की फिल्मों की भांति ही समाज को अनेक संदेश भी देगी। इस फिल्म में दो से तीन गाने होंगे। फिल्म की शूटिंग मात्र 15 दिन के अंदर पूरी कर ली जाएगी। अधिकतर शूटिंग सिरसा, तो कुछ दृश्य बाहर भी फिल्माए जाएंगे। फिल्म में हिंदी, पंजाबी, मारवाड़ी व यूपी की भाषा का इस्तेमाल भी किया जाएगा।
इतना ही नहीं, इसके साथ ही एमएसजी सीरीज की स्पोट्र्स पर आधारित एक और फिल्म ‘एमएसजी आॅनलाइन गुरुकुल’ का भी पोस्ट प्रोडक्शन का काम जारी है, जो इस साल के अंत तक रिलीज होगी। इस फिल्म में अभिनेता और निर्देशक के अलावा संत गुरमीत राम रहीम कुल 43 अलग-अलग अवतारों में भी नजर आएंगे, क्योंकि इसकी स्क्रिप्ट राइटिंग, साॅन्ग राइटिंग, सेट डिजाइनिंग, आर्ट डायरेक्शन, संपादन, कोरियोग्राफी आदि की जिम्मेदारी भी उन्होंने खुद संभाली है।
  • Related Posts

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और जरूरतमंदों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को सेक्टर-12 स्थित नोएडा लोकमंच दवा बैंक एवं फ्री हेल्थ सेंटर…

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    नोएडा। श्रावण मास के अवसर पर नोएडा के वरिष्ठ समाजसेवी शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के आवास पर आयोजित रात्रि भोज में शहर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से जुड़ी राजनीति,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 8 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 19 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 42 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 24 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    • By admin
    • August 8, 2026
    • 11 views
    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

    • By admin
    • August 7, 2026
    • 27 views
    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस