नोएडा: महानगर कांग्रेस कमेटी नोएडा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा अध्यक्ष मुकेश यादव के नेतृत्व में कांग्रेस एवं समाजवादी पार्टी के संयुक्त नोएडा विधान सभा के उम्मीदवार सुनील चौधरी का पार्टी कार्यालय गिझोड़ पर जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष मुकेश यादव ने कहा कि सुनील चौधरी राहुल गाँधी व अखिलेश यादव के दूत हैं हम सभी कांग्रेसियों का दायित्व है कि सुनील को नोएडा से भारी बहुमत से जीता कर हम भेजें तथा इन भाजपाइयों को करारा जवाब दें। सुनील चौधरी ने सभी को धन्यवाद दिया तथा कहा कि मैं आपके बीच का ही हूँ तथा हमेशा आपके साथ ही रहूँगा।आप सभी कांग्रेस कार्यकर्ता बड़े भाई के समान हैं तो आपकी जिम्मेदारी ज्यादा बनती है।सभी कार्यकर्ताओं को चुनाव प्रचार साथ में मिलकर करना है तथा हमें नोएडा की बेहतरी के लिए कार्य करना है।






