जिला प्रशासन की पैनी नजर है| मतदातों को जागरूक करने के उद्देश्य से

यूपी: गौतमबुद्धनगर-  गौतमबुद्ध यूनिवर्सटी के सभागार में भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित स्वीप कार्यक्रम के तहत बडे स्तर पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न हुआ आयोजित होने वाले कार्यक्रम मे नाॅलेज पार्क ग्रे0नो0 में स्थापित शिक्षण संस्थाओं के लगभग 3 हजार बच्चों के द्वारा भाग लिया गया। आयोजित कार्यक्रम में स्कूली बच्चों के द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत करते हुये संदेश दिया गया कि आने वाले आगामी चुनाव में 11 फरवरी को सभी मतदाता अपने घरांे से निकलकर स्व विवेक से निष्पक्ष होकर अपने मत का प्रयोग करें। आयोजित कार्यक्रमों मे बच्चों द्वारा संदेश दिया गया कि भारत के लोकतंत्र को मजबूत बनाने में सभी मतदातों के मतों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है और एक मत की इतनी बडी ताकत होती है कि वह सरकार बदल सकती है अतः सभी मतदाता अपने मत की ताकत को पहचानतें हुये नैतिक आधार पर अधिक से अधिक मतदान करें ताकि भारत का लोकतंत्र और अधिक मजबूत बन सकें।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे मेरठ मण्डल के आयुक्त आलोक सिन्हा ने कहा कि मेरठ मण्डल के सभी जनपदों मे सभी मतदाता अपने मत का स्वतंत्र होकर प्रयोग कर सकें और नैतिक आधार पर मतदान करें इसके लिए मण्डल के समस्त जनपदों में प्रशासन की ओर से चाॅक चैबन्द की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है और मतदातों को प्रभावित करने वाले तथा प्रलोभन देने वाले उम्मीदावारों पर सभी जनपदों में जिला प्रशासन की पैनी नजर है और मतदातों को जागरूक करने के उद्देश्य से मण्डल के सभी जिलो में अधिक से अधिक मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करायें जा रहें ताकि मण्डल का मतदान प्रतिशत बडे और सभी मतदाता निर्भीक होकर अपने मत का स्वतं़त्रता पूर्वक प्रयोग कर सके तथा नैतिक मतदान को बढावा मिल सके।
जिलाधिकारी एनपी सिंह ने इस अवसर पर कहा कि भारत का लोकतंत्र विश्व प्रसिद्ध है और लोकतंत्र की आत्मा भारत का मतदाता है अतः जनपद के सभी मतदाता इस महत्व को समझे और आने वाले चुनाव मे नैतिक रूप से अपने मत का प्रयोग आवश्यक रूप से करें। उन्होंने बताया कि जनपद में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित किये जा रहे है ताकि सभी मतदाता जागरूक होकर अपना मत अवश्य डालें इसी कडी़ में 24 जनवरी को बालक इण्टर काॅलिज बिसरख में सुबह 10 बजे से, 25 जनवरी को नोएडा में और 26 जनवरी को राजकीय इण्टर काॅलिज नोएडा मे बडे स्तर पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जायेगें।
आयोजित कार्यक्रम में स्कूली बच्चों द्वारा पोस्टर एवं स्लोगन प्रदर्शनी आयोजित की गयी और इस बार मतदाता सूची में सम्मलित हो रहे बच्चांे के लिए माॅडल बूथ एवं ईवीएम मशीन के माध्यम से उन्हें प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में शारदा, गलगोटिया यूनिवर्सटी, जीएल बजाज, जीएनआईटी, आईटीएस, यूनाईटेड, सर्वोत्तम आदि शिक्षण संस्थाओं के द्वारा सहभागिता दर्ज करायी गयी। इस अवसर पर भारत निर्वाचन आयोग से नियुक्त नोएडा एवं विधान सभा क्षेत्र के चुनाव प्रेक्षक संजीव खिरवार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन कुमार विनीत, वित्त केशव कुमार, जिला आबकारी अधिकारी कुलदीप यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक भीम सिंह अन्य प्रशासनिक अधिकारीगण तथा शिक्षण संस्थाओं के प्रतिनिधियांे द्वारा भाग लिया गया।-

  • Related Posts

    शौर्य (डोगी) को गोली मारने वाला आरोपी शमी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

    नई दिल्ली। इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक दर्दनाक घटना में मेरठ के सरधना क्षेत्र में एक बेजुबान डॉगी को बेहद करीब से गोली मार दी गई। इस हमले…

    कॉकरोच जनता पार्टी का थप्पड़ कांड के बाद नया कदम, जंतर-मंतर पर फिर प्रदर्शन की तैयारी

    नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) एक बार फिर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करने की तैयारी में जुट गई है। हाल ही में चर्चित हुए तथाकथित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शौर्य (डोगी) को गोली मारने वाला आरोपी शमी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

    • By admin
    • June 19, 2026
    • 8 views
    शौर्य (डोगी) को गोली मारने वाला आरोपी शमी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

    कॉकरोच जनता पार्टी का थप्पड़ कांड के बाद नया कदम, जंतर-मंतर पर फिर प्रदर्शन की तैयारी

    • By admin
    • June 18, 2026
    • 6 views
    कॉकरोच जनता पार्टी का थप्पड़ कांड के बाद नया कदम, जंतर-मंतर पर फिर प्रदर्शन की तैयारी

    मनोज तिवारी बोले- दूध दे या न दे, गाय की अंतिम सांस तक सेवा करना ही सच्ची भक्ति; गौवंश अखाड़ा ने रखा 101 पॉइंट विजन

    • By admin
    • June 15, 2026
    • 36 views
    मनोज तिवारी बोले- दूध दे या न दे, गाय की अंतिम सांस तक सेवा करना ही सच्ची भक्ति; गौवंश अखाड़ा ने रखा 101 पॉइंट विजन

    ऑक्सफोर्ड-कैम्ब्रिज में वेदांत का संदेश देकर लौटे आचार्य प्रशांत, बोले— समाधान भारत के ज्ञान में है

    • By admin
    • June 15, 2026
    • 53 views
    ऑक्सफोर्ड-कैम्ब्रिज में वेदांत का संदेश देकर लौटे आचार्य प्रशांत, बोले— समाधान भारत के ज्ञान में है

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 32 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 13 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा