निरहुआ के गांव पहुंचा सपा प्रतिनिधिमंडल, दलित की पिटाई पर भङके

EROS TIMES: गाजीपुर समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष रामधारी यादव के नेतृत्व में जखनियां विधानसभा अन्तर्गत टड़वां टप्पा सौरी गांव के दलित बस्ती में पहुंच कर आजमगढ़ लोकसभा क्षेत्र के भाजपा सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ के गुर्गों द्वारा उनके आवास पर पीटे एवं अपमानित किये गये दलित समाज के लोगों से भेंट कर उनका पुरसा हाल किया और घटना की विस्तृत जानकारी ली ।

जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने तत्काल हमलावरों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करने की मांग किया। उन्होंने इस सिलसिले में कल पुलिस अधीक्षक से भी मिलने का फैसला लिया।

ज्ञात हो कि कल दिनांक 8मार्च को जब दलित बस्ती के युवा बाजार जा रहे थे उसी वक्त सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ के घर पर बैठे उनके प्रतिनिधि हरिकेश यादव,चिरागान यादव,यशनाथ यादव और अवनीष यादव आदि ने उन नौजवानों पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उन्हें बेवजह मारने पीटने का काम किया।

जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने प्रदेश की लचर कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि योगीराज में सत्ता संरक्षित अपराधी बेलगाम हुए हैं। पुलिस भी उन पर हाथ डालने से कतरा रही है। उन्होंने कहा कि इस सरकार में दलित उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ी हैं। भाजपा के तथाकथित रामराज्य में कोई सुरक्षित नहीं है। आये दिन लूट खसोट, चोरी, डकैती, बलात्कार और हत्या की घटनाएं हो रही हैं। इन घटनाओं पर रोक लगाने में योगी सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है। यह सरकार केवल चोंच लड़ाने में व्यस्त हैं। पूरे प्रदेश में जंगलराज कायम है। कानपुर देहात में पूरे प्रशासनिक अमले के सामने मां-बेटी के आग में जलकर मरने , प्रयागराज में हुई अधिवक्ता उमेश पाल की हत्या और अब भाजपा सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ के गुर्गों द्वारा दलितों को अपमानित करने और मारपीट कर घायल करने की घटना ने प्रदेश के कानून व्यवस्था की पोल खोल कर रख दिया है। उन्होंने कहा प्रदेश की जनता योगीराज में व्याप्त जंगलराज के चलते दहशत में हैं। जनता इस सरकार से जल्द से जल्द छुटकारा पाना चाहती है।

इस प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से कन्हैया लाल विश्वकर्मा, कमलेश यादव भानु, कैलाश यादव,हरिनाथ भास्कर, रामाशीष यादव, जलालुद्दीन,राम अवतार ,स्नेही यादव आदि उपस्थित थे।

  • admin

    Related Posts

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 12 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 36 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 43 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 25 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां