”डीजे पर बजा सपा आई हो सॉन्ग ” चर्चित हिस्ट्रीसिटर ने खोया आपा कर दिया तमंचे से फायरिंग मुकदमा दर्ज

Eros Times: कासिमाबाद। सपा आई हो सॉन्ग सुनकर आपा खोया कोतवाली थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीसीटर कर दिया तमंचे से फायरिंग पुलिस ने किया एक नाम जाट और चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज खबर कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के स्थानीय कस्बा स्थित एक मैरेज हॉल पर रविवार की शाम की है जहां आई बरात में मनबढ़ों ने डीजे संचालक और उसके भाई के साथ मारपीट की। साथ ही तमंचे से उन पर फायरिंग की। संयोग अच्छा था कि दोनों बाल-बाल बच गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। सोमवार को पुलिस ने डाही पुलिया के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से एक तमंचा और एक कारतूस बरामद किया गया। सुकहा गांव निवासी डीजे संचालक अभिषेक गुप्ता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मैरेज हॉल में डीजे बज रहा था। डीजे बजाने के दौरान कुछ लोग आए और मुझे मारने पीटने लगे। बीच-बचाव करने आए भाई को मरने पीटने के साथ जान से मारने की नियत से फायर झोंक दिया। पुलिस ने पीड़ित अभिषेक की तहरीर पर डाही निवासी सोनू सिंह सहित चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। साथ ही छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने डाही पुलिया पर वाहन चेकिंग के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार कर कोतवाली लेकर आई। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम बरेसर थाना क्षेत्र के सिपाह निवासी विजय सिंह उर्फ लालू और नोनहरा थाना क्षेत्र के क्यामपुर निवासी प्रिंस सिंह बताया। तलाशी लेने पर पर आरोपी विजय सिंह उर्फ लालू के पास से एक तमंचा और एक एक कारतूस बरामद किया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि एक पैलेस में डीजे बजने को लेकर विवाद हुआ था, उस विवाद में सोनू सिंह के साथ हम लोग भी थे। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र पांडेय ने बताया कि पूछताछ के बाद दोनों का चालान कर दिया गया है। जबकि मुख्य आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। लेकिन इस घटना के बाद से कासिमाबाद पुलिस की कार्यशैली पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है जहां इस मामले में मुख्य आरोपी घटना के बाद से ही फरार है वहीं पुलिस हाथ पैर मार कर अभी भी जांच में जुटी हुई है

  • admin

    Related Posts

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 7 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 13 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 37 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 45 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन