Eros Times: उत्तर प्रदेश | बिहार महासंघ, करावल नगर विधान सभा में जनसभा का आयोजन शहीद भगत सिंह कॉलोनी, करावल नगर के हरदन गार्डन में किया गया जिसमें सोनू तिवारी को करावल नगर विधानसभा का अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
आज की सभा में मुख्य रूप से विभिन्न विषयों पर सभी वक्ताओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए. उत्तर प्रदेश बिहार महासंघ के अध्यक्ष काशी प्रसाद तिवारी जी ने उपस्थित जनसमूह एवं संगठन के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की उत्तर प्रदेश बिहार महासंघ वर्षों से बड़ी कर्मठता के साथ समाज की लगातार सेवा करता आ रहा है. वह क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को सरकारी विभागों के समक्ष उठता रहता है तथा सरकार की विभिन्न योजनाओं को लागू करने हेतु तत्परता के साथ लगा रहता है. सिविक एजेंसियों के द्वारा की जाने वाली अनियमितताओ को उनके विभागों के उच्च अधिकारियों तक पहुंचाकर उन्हें सख्ती के साथ नियमबद्ध तरीके से लागू करने हेतु अपना कार्य करता रहता है.
महासचिव रमाशंकर पाण्डेय ने कहा कि करावल नगर विधानसभा में ट्रैफिक की समस्या को भी सरकारी अधिकारियों के समक्ष कई बार उठाया जा चुका है. कई बार पत्र लिखा जा चुका है . पुन: अधिकारियों को मिलकर के अनुरोध किया जाएगा कि करावल नगर से भजनपुरा के बीच रास्ते पर अनाधिकृत रूप से गाड़ियां खड़ी होती हैं जिससे ट्रैफिक सुचारू रूप से नहीं चलता है उन्हे हटाया जाय. खजूरी के पास भी बहुत अवैध गाड़ियां खड़ी होने की वजह से ट्रैफिक की समस्या बनी रहती है इसका निराकरण करने के लिए संबंधित विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से मिला जाएगा.
राजीव मिश्र सलाहकार उत्तर प्रदेश बिहार महासंघ (एंव अध्यक्ष राम लली फाउंडेशन) ने बताया कि करावल नगर विधानसभा में करीब 5 लाख की आबादी रहती है लेकिन यहां पर लोगों को टहलने घूमने के लिए पार्क नहीं है पार्क एक बहुत बड़ी समस्या है उन्होंने कहा कि पूर्व में दिल्ली पुलिस ट्रेनिंग सेंटर के पास खाली बड़े जगह पर पांच एकड़ का पार्क दिल्ली विकास प्राधिकरण ने अप्रूव कर रखा है. जिसकी लिखित सूचना डीडीए ने मुझे दे रखी है. किंतु उसमें पार्क का निर्माण नहीं किया जा रहा है. जिसके संदर्भ मे कई बार लैंड स्केप कमिश्नर (DDA, ITO) से मिल चुका हूं. इसके संदर्भ में उन्होंने कहा कि सरकार को इस बारे में पुनः अनुरोध करेंगे कि वह जल्द से जल्द 5 एकड़ में पार्क बनाने की कृपा करें अथवा हम एक बहुत बड़ा आंदोलन खड़ा करने जा रहे हैं तथा इस पार्क की मांग को लेकर बहुत बडा धरना देने की तैयारी करने जा रहे हैं उन्होंने आगे बताया कि भविष्य में यहां पर एक सुंदर पार्क विकसित हो इसके लिए वह जन जागरण का अभियान चलाएंगे.
आज की इस सभा में मुख्य रूप से काशी प्रसाद तिवारी, रमाशंकर पांडे, राजीव मिश्र, राम सिंह निषाद, मदन मोहन झा, गुरूदेव गुप्ता, चंदन श्रीवास्तव, विकास सिंह, दिनेश मिश्रा, इंद्रजीत शर्मा, कुल भास्कर तिवारी पदाधिकारी उपस्थित थे।






