EROS TIMES: ग्रेटर नोएडा कार्यालय पर उत्तर प्रदेश अध्यक्ष डा. विकास जतन प्रधान ने नोएडा निवासी सोनिया शर्मा को भारतीय किसान यूनियन अंबावता में नोएडा महानगर महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष नियुक्त किया है वह पिछले 10 वर्षों से समाज सेवा एवं किसानों की लड़ाई लड़ रही हैं उन्होंने महिलाओं की आवाज को बड़ी बेबाकी से उठाया है वह किसान परिवार से ताल्लुक रखती हैं हर मुद्दे पर वह सक्रिय रहती अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन से भी जुड़ी हुई हैं भारतीय किसान यूनियन की नीतियों से प्रभावित होकर उन्होंने आज संगठन को ज्वाइन किया है महानगर की जिम्मेदारी मिलने पर उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत कर महिलाओं को जोड़ने का काम किया जाएगा और किसान मजदूर की आवाज को बुलंद किया जाएगा इस मौके पर राष्ट्रीय प्रवक्ता बृजेश भाटी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भूपेंद्र नागर प्रदेश महासचिव कृष्ण नगर लोकेश भाटी विनोद मलिक अनूप नागर सहित आदि लोग मौजूद रहे!






