शहीद रामबचन यादव के अंतिम संस्कार में गुंजा भारत माता की जय

गाज़ीपुर देश की सीमा पर शहीद हुए देवकली ब्लाक अन्तर्गत कुकुढ़ा गांव निवासी रामवचन यादव जी का अंतिम संस्कार चोचकपुर श्मशानघाट पर किया गया । 

उनकी शवयात्रा में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल यादव और सदर विधायक जै किशन साहू के साथ हज़ारों क्षेत्रीय लोग शामिल हुए।

EROS TIMES: इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने शहीद के शव पर श्रृद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि गाजीपुर शहीदों की धरती रही है। जब जब इस देश को जरूरत पड़ी है इस देश के नौजवानों ने अगली कतार में खड़े होकर अपने लहू से इस देश की धरती को सींचने और संवारने का काम किया है। आये दिन इस जनपद में देश की सीमा पर शहीद होने वाले नौजवानों का पार्थिव शरीर आता रहा है। उनकी शहादत से हम हमेशा गौरवान्वित होते आ रहे हैं और हमारी क्षाती चौड़ी होती रही है। देश की सीमा पर शहीद हुए नौजवानों के परिवार के साथ समाजवादी पार्टी हमेशा खड़ी रही है और रहेगी । जिन वीर जवानों की वजह से पूरा देश चैन की नींद सोता है उनके शहीद होने पर उनके परिवार के प्रति हमारी ज़िम्मेदारी बढ़ जाती है। उन्होंने इस अवसर पर नेता मुलायम सिंह को याद करते हुए कहा कि यह उन्हीं की दी हुई व्यवस्था है कि आज शहीदों की लाश उनके घर पर आ रही है। अन्यथा केवल उनकी बेल्ट और टोपी उनके घर आती थी। घर के लोग अपनी शहीद जवानों का मुंह भी देखने को तरह जाते थे।उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा किसानों और जवानों का सम्मान किया है।

शहीद की शवयात्रा में मुख्य रूप से जिला पंचायत सदस्य देवेन्द्र यादव टिंकु रामज्ञान यादव प्रधान मनोज यादव पुर्व प्रमुख धर्मदेव यादव सुर्यमणि यादव रमाशंकर यादव आदि उपस्थित थे।

  • admin

    Related Posts

    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    नोएडा। सेक्टर-101 स्थित बाबा किशन सहाय मार्केट में प्रतिष्ठित टायर शोपे कंपनी के नए शोरूम का उद्घाटन एनईए अध्यक्ष विपिन मल्हन, हरिंदर सिंह और सुनील जैन ने संयुक्त रूप से…

    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    गौतम बुद्ध नगर की कायस्थ सभा ने 3 मई 2026 को कायस्थ सभा गौतम बुद्ध नगर की ओर से नोएडा एंटरप्रेन्योर एसोसिएशन के ऑडिटोरियम में भगवान श्री चित्रगुप्त के प्रकटोत्सव…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 8 views
    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 10 views
    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 11 views
    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली

    पुरानी गलियों से स्मार्ट सपनों तक: गाजियाबाद की बदलती तस्वीर

    • By admin
    • May 2, 2026
    • 18 views
    पुरानी गलियों से स्मार्ट सपनों तक: गाजियाबाद की बदलती तस्वीर

    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    • By admin
    • April 29, 2026
    • 26 views
    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव

    • By admin
    • April 28, 2026
    • 21 views
    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव