एसएमसी ग्लोबल सिक्योरिटीज लि. ने उज्जीवन एसएफबी से मिलाया हाथ ग्राहकों को देगा 3-इन-1 खाते

Eros Times: 26 सितंबर, 2023, बेंगलुरु: एसएमसी ग्लोबल सिक्योरिटीज लिमिटेड ने आज उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक (उज्ज्जीवन एसएफबी) के साथ एक रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है, जिसका उद्देश्य बैंक के ग्राहकों को ऑनलाइन ट्रेडिंग सेवाएँ उपलब्ध कराना है। यह गठजोड़ उज्जीवन एसएफबी के ग्राहकों को परेशानी मुक्त और सुविधाजनक ट्रेडिंग अनुभव प्रदान करते हुए बचत, डीमैट और ट्रेडिंग खातों से संबंधित सेवाएँ उपलब्ध कराएगा। इस साझेदारी के दम पर और उज्जीवन एसएफबी की व्यापक अखिल भारतीय उपस्थिति का लाभ उठाकर, जहाँ यह बैंक 76 लाख से अधिक ग्राहकों को अपनी सेवाएँ प्रदान कर रहा है, एसएमसी ग्लोबल अपने ग्राहक आधार का पूरी सक्षमता से विस्तार करेगा। साझेदारी की इस व्यवस्था के तहत एसएमसी ग्लोबल उज्जीवन एसएफबी ग्राहकों के ट्रेडिंग और डीमैट खातों के रिलेशन को हैंडल करेगा। आशय यह कि एसएमसी बैंक के ग्राहकों को पूर्ण और डिस्काउंट ब्रोकरेज सेवाएँ प्रदान करेगा। उज्जीवन एसएफबी के मौजूदा ग्राहक उज्जीवन एसएफबी मोबाइल बैंकिंग ऐप के माध्यम से डीमैट खाता खोल सकते हैं। इस अवसर पर एसएमसी ग्लोबल सिक्योरिटीज लिमिटेड के निदेशक और सीईओ, अजय गर्ग ने कहा, “उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक के साथ हाथ मिलाना एसएमसी के लिए प्रतिष्ठा की बात है, क्योंकि यह साझेदारी बैंक के ग्राहकों को मोबाइल और डेस्कटॉप दोनों पर तेज़, सुरक्षित और परेशानी मुक्त व्यापार और निवेश अनुभव प्रदान करने का वादा करती है। यह साझेदारी एसएमसी ग्लोबल को पूरे भारत में अपनी उपस्थिति दर्ज करने और अपने ग्राहक आधार को मज़बूत करने में मदद करेगी।”इस पार्टनरशिप पर अपनी बात रखते हुए, उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक के एमडी और सीईओ, श्री इतिरा डेविस ने कहा,अपने ग्राहकों को धन सृजन का एक अतिरिक्त मंच और अवसर प्रदान करने के लिए एसएमसी ग्लोबल के साथ अपनी साझेदारी की घोषणा करते हुए हमें बहुत खुशी हो रही है। यह सहयोग अपने मूल्यवान ग्राहकों को उन्नत निवेश अवसर प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता में एक मील का पत्थर है, जो उन्हें उनके वित्तीय लक्ष्यों को हासिल करने में सक्षम बनाएगा।”

  • admin

    Related Posts

    राकेश टिकैत बोले- अमेरिकी सब्सिडी वाले कृषि उत्पादों से भारतीय किसानों को होगा नुकसान, एमएसपी व्यवस्था पर भी जताई चिंता

      नोएडा, 21 जून। भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित अंतरिम व्यापार समझौते (Interim Trade Agreement) को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने किसानों की आशंकाओं और चिंताओं को सार्वजनिक…

    भारत विकास परिषद ने योग दिवस पर किया गौ सेवा, स्वास्थ्य सेवा और संस्कारों का संगम

    नोएडा, 21 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सेक्टर-94 स्थित श्री जी गौ सदन में योग दिवस समारोह, गौ शिशुओं हेतु वाड़ा निर्माण भूमि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राकेश टिकैत बोले- अमेरिकी सब्सिडी वाले कृषि उत्पादों से भारतीय किसानों को होगा नुकसान, एमएसपी व्यवस्था पर भी जताई चिंता

    • By admin
    • June 21, 2026
    • 12 views
    राकेश टिकैत बोले- अमेरिकी सब्सिडी वाले कृषि उत्पादों से भारतीय किसानों को होगा नुकसान, एमएसपी व्यवस्था पर भी जताई चिंता

    भारत विकास परिषद ने योग दिवस पर किया गौ सेवा, स्वास्थ्य सेवा और संस्कारों का संगम

    • By admin
    • June 21, 2026
    • 24 views
    भारत विकास परिषद ने योग दिवस पर किया गौ सेवा, स्वास्थ्य सेवा और संस्कारों का संगम

    ई-पंजीकरण व्यवस्था के विरोध में नोएडा बार एसोसिएशन की हड़ताल जारी, भ्रामक खबरों का किया खंडन

    • By admin
    • June 21, 2026
    • 73 views
    ई-पंजीकरण व्यवस्था के विरोध में नोएडा बार एसोसिएशन की हड़ताल जारी, भ्रामक खबरों का किया खंडन

    चैलेंजर्स ग्रुप के युवा सशक्तिकरण कार्यक्रम में 180 से अधिक युवाओं ने लिया भाग, करियर और आत्मनिर्भरता पर हुआ मंथन

    • By admin
    • June 21, 2026
    • 13 views
    चैलेंजर्स ग्रुप के युवा सशक्तिकरण कार्यक्रम में 180 से अधिक युवाओं ने लिया भाग, करियर और आत्मनिर्भरता पर हुआ मंथन

    शौर्य (डोगी) को गोली मारने वाला आरोपी शमी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

    • By admin
    • June 19, 2026
    • 9 views
    शौर्य (डोगी) को गोली मारने वाला आरोपी शमी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

    कॉकरोच जनता पार्टी का थप्पड़ कांड के बाद नया कदम, जंतर-मंतर पर फिर प्रदर्शन की तैयारी

    • By admin
    • June 18, 2026
    • 8 views
    कॉकरोच जनता पार्टी का थप्पड़ कांड के बाद नया कदम, जंतर-मंतर पर फिर प्रदर्शन की तैयारी