एसएम कृष्‍णा भाजपा में हुए शामिल, कांग्रेस पर निकाली अपनी भड़ास

नई दिल्‍ली, इरोस टाइम्स भारतीय जनता पार्टी में शामिल होते ही वरिष्‍ठ नेता एमएस कृष्‍णा ने कांग्रेस के प्रति अपने दिल का गुबार
और भड़ास दो ही निकाल दिया है। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को बड़े परिवर्तन की जरूरत है। पार्टी को नीचे से ऊपर तक फिर से खड़ा करने की जरूरत है, लेकिन इस ओर कांग्रेस की कमान संभालें वालों का ध्‍यान ही नहीं जा रहा है।

एसएम कृष्‍णा ने कहा कि कांग्रेस आज उस स्थिति में पहुंच गई है, जहां उसे बड़े बदलाव कर फिर से खड़ा होने की जरूरत है। लेकिन इसको लेकर पार्टी की आलाकमान बिल्‍कुल भी गंभीर नजर नहीं आ रही है। आज कांग्रेस के बड़े नेताओं और जमीनी स्‍तर पर काम कर रहे कार्यकर्ताओं में कोई संपर्क नहीं है। ऐसे में पार्टी को आगे कैसे बढ़ सकती है।

ऐसा सुनने को मिल रहा है कि एसएम कृष्‍णा को भाजपा में कोई बड़ी जिम्‍मेदारी मिल सकती है। लेकिन उन्‍होंने कहा, ‘देखिए, मुझे किसी भी पद का कोई भी लालच नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की करप्‍शन के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति ने मुझे बहुत प्रभावित किया है। मोदी सरकार ने जो नोटबंदी का फैसला किया था, वो भी मुझे बेहद अच्‍छा लगा, मैं इसका समर्थक हूं। इसलिए मैं भाजपा के साथ जुड़ा हूं। मैंने पार्टी से किसी भी पद की मांग नहीं की है। मुझे बस पार्टी से सम्‍मान चाहिए। साथ ही मैं चाहता हूं कि पार्टी के नेताओं में विचार-विमर्श होता रहना चाहिए।’

गौरतलब है कि यूपीए सरकार में विदेश मंत्री रह चुके और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एसएम कृष्णा ने कांग्रेस छोड़ने के करीब सात हफ्ते बाद भाजपा को ज्‍वॉइन किया। वह महाराष्ट्र के गवर्नर भी रह चुके हैं। कृष्णा 15 मार्च को ही भाजपा में शामिल होने वाले थे, लेकिन अपनी बहन के निधन के चलते उन्हें इसे टालना पड़ा था।

कृष्णा ने भाजपा में शामिल होने के बाद कहा कि वह ऐसी पार्टी में आकर बहुत सम्मानित महसूस कर रहे हैं, जिसमें भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाले पीएम नरेंद्र मोदी जैसे नेता हैं। दक्षिण भारत में अपने पांव फैलाने का प्रयास कर रही भाजपा के लिए कृष्णा का साथ आना बड़ी बात है।

  • Related Posts

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और जरूरतमंदों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को सेक्टर-12 स्थित नोएडा लोकमंच दवा बैंक एवं फ्री हेल्थ सेंटर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 5 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 18 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 41 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 21 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    • By admin
    • August 8, 2026
    • 8 views
    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

    • By admin
    • August 7, 2026
    • 26 views
    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस