दिल्ली/एनसीआर के नोएडा में खुला स्काय राइडिंग क्लब एण्ड कैफ़े

नोएडा में खोला गया अपनी तरह का पहला होर्स राइडिंग क्लब एण्ड कैफ़े नए दौर के शहरी मनोंरजन का शानदार उदाहरण है, जो शहर के नज़दीक होने के बावजूद भी हलचल से दूर स्थित है

Eros Times:नोएडा /आम्रपाली प्रिंसली एस्टेट, सेक्टर 76, नोएडा, यूपी में कैफ़े की अवधारणा पर आधारित एक्सक्लुज़िव होर्स राइडिंग क्लब- स्काय राइडिंग क्लब एण्ड कैफ़े का उद्घाटन किया गया। इस अनूठी अवधारणा वाले कैफ़े में आप रोमांचक होर्स राइडिंग (घुड़सवारी) के साथ चाय/कॉफी या मॉकटेल्स/ कॉकटेल्स के साथ डिनर का लुत्फ़ उठा सकते हैं। कार्यक्रम का उद्घाटन नोएडा के जेलर  ए के सिंह ने किया।

 

 

घुड़सवारी सबसे लोकप्रिय लाईफस्टाइल स्पोर्ट्स में से एक है, सभी आयुवर्गों के लोग इसका लुत्फ़ उठाते हैं। एनसीआर में कई युवाओं में घुड़सवारी को लेकर काफी जुनून है, लेकिन उन्हें घुड़सवारी सीखने की सुविधा नहीं मिल पाती। जिसके चलते वे अपना शौक पूरा नहीं कर पाते। ऐसे में स्काय राइडिंग क्लब एण्ड कैफे उनके लिए घुड़सवारी की सुविधाओं को सुलभ बनाएगा। कैफ़े में आकर्षक बगीचे के बीच शानदार घोड़े मौजूद रहेंगे। यह दोस्तों के साथ समय बिताने, बर्थडे और अन्य पार्टियों के लिए भी आकर्षक स्थान होगा, जहां आप स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ-साथ इन-हाउस म्युज़िक का लुत्फ़ भी उठा सकेंगे।

यहां आप मस्ती, जश्न और खुशी के यादगार पल बिता सकेंगे।

लॉन्च के अवसर पर  सिकंदर आज़म, मैनेजिंग डायरेक्टर, स्काय राइडिंग क्लब एण्ड कैफ़े ने कहा, ‘‘घुड़सवारी को अक्सर अमीर और समृद्ध लोगों को खेल माना जाता है। होर्स राइडिंग क्लब एण्ड कैफ़े की ओपनिंग के साथ हम लोगों की इस अवधारणा को बदलना चाहते हैं और उनके लिए इस आउटडोर स्पोर्ट को सुलभ बनाना चाहते हैं। यहां आने वाले लोग घुड़सवारी के साथ-साथ मनोरंजक समय बिताकर यादगार अनुभव पा सकेंगे।

 

स्काय राइडिंग क्लब एण्ड कैफ़े दिल्ली-एनसीआर में उन लोगों के लिए खोली गई अपनी तरह की पहली अवधारणा है जो हरे-भरे प्राकृतिक स्थान में आउटडोर एडवेंचर का लुत्फ़ उठाना पसंद करते हैं। लम्बे समय तक काम करने के बाद यह रिलेक्स करने और प्राकृतिक नज़ारों का आनंद लेने का अच्छा तरीका है। बहुत से राइडरों को घुड़सवारी करना शांत एवं मनन जैसा अनुभव प्रदान करता है। इसके साथ राइडर न सिर्फ आउटडोर जीवनशैली बल्कि जानवरों के भी करीब आते हैं। नए लॉन्च किए गए होर्स राइडिंग क्लब एण्ड कैफ़े अनुभवी और प्रशिक्षित इंस्ट्रक्टर्स भी होंगे, जो शौकीन राइडरों को घुड़सवारी का प्रशिक्षण देंगे। यहां का अनुभवी स्टाफ रिंग में घोड़ों का प्रबन्धन करेगा, जब तक लर्नर खुद आत्मविश्वास कि साथ घोड़े को हैण्डल करने में सक्षम न हो जाए। घुड़सवारी के साथ-साथ क्लब में स्वादिष्ट मैन्यु भी पेश किया गया है जिसमें बेहतरीन भारतीय, इटैलियन और चीनी व्यंजन शामिल हैं।
नोएडा के प्रीमियम रेज़िडेन्शियल हब में 3.749 एकड़ में फैला यह क्लब मनोरंजक गतिविधियों के लिए सबसे पसंदीदा स्थान बन जाएगा। शहर की हलचल से दूर यह बर्थडे पार्टी, कॉर्पोरेट मीटिंग, डिनर डेट जैसे आयोजनों के लिए बेहतरीन विकल्प होगा

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 25 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 20 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 134 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 59 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 248 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 103 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला