बदरी- विशाल में धनतेरस के त्योहार पर प्रधानमंत्री मोदी से मिली सिक्स सिग्मा को तारीफो की बौछार

Eros Times:बदरी विशाल में पीएम मोदी ने की विशेष मुलाकात,
प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी से मुलाकात- एक स्वर्णिम पल: डॉ० प्रदीप भारद्वाज

बदरीनाथ। गर्वित पीएम, गर्वित सिक्स सिग्मा, गर्वित कर्मचारी। दुनिया के सबसे ताकतवर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से मिलना बड़े सम्मान की बात है। देश और दुनिया के सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र सर्वोपरि की भावना से भरी सिक्स सिग्मा हाई ऐल्टिट्यूड मेडिकल सर्विस की टीम से बदरीनाथ धाम में विशेष मुलाकात की। धाम पर पीएम के दौरे के दौरान मेडिकल टीम ने ही चिकित्सा व्यवस्था को संभाला है।

सिक्स सिग्मा हाई ऐल्टिट्यूड मेडिकल सर्विस के मेडिकल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ० प्रदीप भारद्वाज ने पीएम से हुई मुलाकात के बारे में बताया कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने सिक्स सिग्मा से सुनिश्चित किया कि आपकी देखरेख में सब स्वस्थ है। और बदरीनाथ धाम की स्वास्थ्य सेवा संभाल रही मेडिकल टीम की सराहना करते हुए कहा, जब बदरीनाथ धाम पर सिक्स सिग्मा है, तो सब ठीक है। सिक्स सिग्मा मेडिकल टीम पर पूरे देशवासियों को गर्व है। ये टीम बाबा केदारनाथ धाम और श्री बदरीनाथ धाम पर जिन विपरीत परिस्थिति में यहां आने वाले श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध करावा रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि टीम के सभी सदस्य बधाई के पात्र है।

डॉ० भारद्वाज और मेडिकल टीम ने माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से मुलाकात के दौरान ”सिक्स सिग्मा के माउंटेन मेमेंटो“ के साथ भारतीय तिरंगे से सुसज्जित ”आइस एक्स मेमेंटो“ भी भेंट किया। आपको बता दें कि ये वही आइस एक्स है जिसे बदरी-केदार की मेडिकल सर्विस की शुरूआत की गई थी। तथा उस अभियान का शुभारंभ श्री पुष्कर सिंह धामी जी ने झंडी दिखाकर किया था। प्रधानमंत्री ने सिक्स सिग्मा स्टाफ को पहाड़ों में लोगों के लिए जुनून और करुणा और देखभाल के लिए बधाई दी। पीएम ने राज्य सरकार को निर्देश दिया कि सिक्स सिग्मा हाई ऐल्टिट्यूड मेडिकल सर्विस की टीम को हर संभव सहयोग दें, जिससे टीम स्वछंद रूप से कार्य कर सकें। प्रदेश के माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह जी ने सिक्स सिग्मा हाई ऐल्टिट्यूड मेडिकल सर्विस टीम के कार्यों को सराहा।

प्रधानमंत्री मोदी ने बदरीनाथ धाम की यात्रा के दौरान वहां पर भगवान धन्वंतरि की भी आराधना की और देश वासियों के लिए बेहतर स्वास्थ्य के लिए कामना की। भगवान धन्वंतरि के रूप में उनकी चार भुजाएं हैं और एक हाथ में आयुर्वेद ग्रंथ, दूसरे हाथ में औषधि कलश, तीसरे हाथ में जड़ी बूटी और चैथे हाथ में शंख धारण किया होता है। यही नहीं भगवान धन्वंतरि देव को आयुर्वेद के जनक के रूप में भी जाना जाता है। देश में डाॅक्टरों को भगवान धन्वंतरि का दूसरा रूप माना जाता है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह सिंह धामी ने डॉ० प्रदीप भारद्वाज व डॉ० अनीता भारद्वाज के नेतृत्व में श्री बदरीनाथ धाम पर मेडिकल सर्विस दे रही टीम के कार्यों की प्रशंसा की। मुख्यमंत्री श्री धामी ने सिक्स सिग्मा मेडिकल टीम को सर्वश्रेष्ठ टीम बताया। सीएम ने पीएम मोदी जी को जानकारी देते हुए बताया कि आगामी वर्ष में चारधाम यात्रा के दौरान सिक्स सिग्मा हाई ऐल्टिट्यूड मेडिकल सर्विस को केदारनाथ धाम और बदरीनाथ धाम में एक-एक अस्पताल बनाकर दे दिया जाएगा, जहां से सभी मेडिकल सेवाएं प्रदान कराई जाएगी।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात से सिक्स सिग्मा हाई ऐल्टिट्यूड मेडिकल सर्विस की टीम प्रफुल्लित थी। वहीं पर बाॅर्डर रोड आॅर्गेनाजेशन के डायरेक्टर जनरल श्री राजीव चैधरी भी मौजूद थे। मेडिकल टीम के सभी सदस्यों ने हिन्दुस्तान जिन्दाबाद, सिक्स सिग्मा जिन्दाबाद के नारे लगाए उस दौरान टीम का जोश, जुनून व सेवा की भावना देखने लायक थी। इस अवसर पर मेडिकल टीम के सभी मेम्बर उपस्थित थे। बदरी विशाल धाम में सिक्स सिग्मा हाई ऐल्टिट्यूड मेडिकल सर्विस की कमान डॉ० भारत शर्मा ने संभाली। उन्होंने ही बदरीनाथ मेडिकल टीम का नेतृत्व किया तथा धाम में स्वास्थ्य सेवा की स्थापना की और उनके संचालन में अहम योगदान दिया।

स्टार इमेजिंग के निदेशक डॉ० समीर भाटी ने सिक्स सिग्मा हाई ऐल्टिट्यूड मेडिकल सर्विस की टीम के साथ मिलकर प्रधानमंत्री के दौरे से पहले सभी प्रशासनिक अधिकारियों व सुरक्षा कर्मियों की जांच की और उत्तम स्वास्थ्य सेवा प्रदान कराने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस तरह बदरीनाथ धाम से सिक्स सिग्मा की मेडिकल टीम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दीपावली की शुभकामना देते हुए विदा किया।

बता दें कि जब भी पीएम मोदी केदारनाथ धाम आते हैं तो सिक्स सिग्मा हाई ऐल्टिट्यूड मेडिकल सर्विस की टीम से मुलाकात करना उनके एजेंडे में शामिल होता है। 2019 में केदारनाथ यात्रा के समय केदार गुफा में थे। उस दौरान भी सिक्स सिग्मा हाई ऐल्टिट्यूड मेडिकल सर्विस की टीम ने उनकी स्वास्थ्य की देखभाल की थी। उस दौरान भी पीएम ने सिक्स सिग्मा मेडिकल टीम के कार्यों को सराहा था और कहा था कि आप देश के रियल हीरो है। देश के विभिन्न कठिन पर्वतीय क्षेत्रों में आयोजित होने वाली धार्मिक यात्राओं में आने वाले विशिष्ट और अति विशिष्ट गणमान्य व्यक्तियों के अलावा प्रधानमंत्री की यात्रा से पहले बद्रीनाथ जी में उच्च ऊंचाई वाली चिकित्सा सेवाओं का प्रावधान करने के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा सिक्स सिग्मा टीम को आमंत्रित किया जाता है।

  • admin

    Related Posts

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    नोएडा। पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाईएसएस फाउंडेशन ने अनंत बर्तन बैंक के सहयोग से सेक्टर-37 स्थित ऑटो स्टैंड पर “जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण…

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    नोएडा। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के बीमा आयुक्त श्री प्रणय सिन्हा ने 8 जून 2026 को ईएसआईसी उप-क्षेत्रीय कार्यालय (एसआरओ), नोएडा का दौरा किया। इस अवसर पर नोएडा के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 22 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 8 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 8 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 7 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 13 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 13 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित