सिल्वर मेडल विजेता तेजस्विन शंकर से मिले सीएम मेडल पहनाकर किया सम्मानित

एशियन गेम्स में भारत को रजत पदक दिलाने वाले तेजस्विन शंकर भी दिल्ली सरकार की मिशन एक्सिलेंस स्कीम के लाभार्थी हैं

मैं हमेशा कहता हूं कि हमारे युवाओं में अपार प्रतिभा है, बस हमें उनका साथ देना है और आगे बढ़ाना है

हमारा प्रयास है कि देश को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ज्यादा मेडल मिले, इसके लिए हम खिलाड़ियों को हर सहूलियतें देंगे

प्रतिभावान खिलाड़ियों को निखारने के उद्देश्य से हमने दिल्ली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की स्थापना की है

एथलीट तेजस्विन शंकर ने दिल्ली के खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए अरविंद केजरीवाल का किया धन्यवाद

मैं एशियन गेम्स को लेकर बहुत उत्साहित था, इसके लिए कड़ी मेहनत की थी और सिल्वर मेडल लाने में सफल रहा

Eros Times: एशियन गेम्स के डीकेथलॉन स्पर्धा में भारत को सिल्वर मेडल दिलाने वाले दिल्ली के एथलीट तेजस्विन शंकर ने सोमवार को अरविंद केजरीवाल से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की। दिल्ली के मालवीय नगर निवासी तेजस्विन शंकर को मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धिक के लिए बधाई दी और मेडल पहनाकर उन्हें सम्मानित किया। साथ ही भविष्य में भी अपने शानदार प्रदर्शन के जरिए देश का नाम रौशन करने के लिए प्रेरित किया। सीएम ने कहा कि दिल्ली के रहने वाले एथलीट तेजस्विन शंकर ने एशियन गेम्स की डीकेथलॉन स्पर्धा में भारत को रजत पदक दिलाया। इस दौरान उन्होंने नया नेशनल रिकॉर्ड भी बनाया। सीएम ने कहा कि तेजस्विन शंकर भी दिल्ली सरकार की मिशन एक्सिलेंस स्कीम के लाभार्थी हैं। मैं हमेशा कहता हूं कि हमारे युवाओं में अपार प्रतिभा है, बस हमें उनका साथ देना है और आगे बढ़ाना है। इस दौरान स्थानीय विधायक सोमनाथ भारती और तेजस्विन के परिवार के लोग भी मौजूद रहे।

अरविंद केजरीवाल ने तेजस्विन शंकर को एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए कहा कि आपकी इस उपलब्धि पर पूरी दिल्ली और देश को गर्व है। इस बार भारत को काफी सारे मेडल आए हैं। सीएम ने तेजस्विन शंकर से उनकी उपलब्धियों के बारे में जाना। तेजस्विन शंकर ने बताया कि एशियन गेम्स के अलावा उन्होंने पिछले साल अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धा में कास्य पदक जीता था। श्री शंकर ने बताया कि वे एशियन गेम्स को लेकर बहुत ही उत्साहित थे। इसके लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की थी और सिल्वर मेडल जीतने में सफल रहे। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि दिल्ली सरकार दिल्ली के खिलाड़ियों को काफी बढावा देती है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भारत की हॉकी टीम में 11 में से 10 खिलाड़ी पंजाब के रहने वाले हैं। अगर सरकारें खिलाड़ियों की मदद करें तो भारत बहुत बड़े स्तर पर मेडल जीत सकता है। हमारे देश में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर केंद्र सरकार हर राज्य को दो-दो गेम दे दे और उन दोनों गेम्स को राज्य सरकार इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर हर स्तर पर बढ़ावा दे तो पूरे देश से उस गेम के खिलाड़ी वहां जाकर अच्छी प्रैक्टिस कर सकते हैं और फिर भारत बहुत सारा मेडल ला सकता है। 

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि दिल्ली सरकार खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए कई तरह से प्रयास कर रही है। खिलाड़ियों को कैश अवार्ड दिया जाता है ताकि वे अपनी प्रतिभा को निखार सकें। इस दौरान सीएम अरविंद केजरीवाल ने खेल मंत्री आतिशी से दिल्ली सरकार द्वारा खिलाडियों को बढ़ावा देने के लिए संचालित योजनाओं के बारे में भी जानकारी ली और कहा कि विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय खेलों में मेडल जीतने वाले दिल्ली के खिलाड़ियों को दिल्ली सरकार द्वारा शीघ्र ही सम्मानित किया जाएगा।

इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली स्पोर्ट्स यूनिवसिटी का जिक्र करते हुए कहा कि हमारा प्रयास है कि देश को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ज्यादा से ज्यादा मेडल मिले। इसके लिए हमें खिलाड़ियों को जो भी सहूलियतें देनी पड़ेगी, हम देंगे। खेलों को बढ़ावा देने के लिए हमने स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी शुरू की है। स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी सिर्फ दिल्ली वालों के लिए नहीं है, बल्कि पूरे देश के लिए है। हमारा मकसद है कि पूरे देश से प्रतिभाओं को तलाश कर उनको यहां लाएं और उनके हुनर को निखाकर उन्हें अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का मौका दें। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को खेल में डिग्री भी दी जाएगी, ताकि उनको नौकरी लेने में दिक्कत न आए।

अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि दिल्ली के रहने वाले एथलीट तेजस्विन शंकर ने एशियन गेम्स की डीकेथलॉन स्पर्धा में भारत को रजत पदक दिलाया। इस दौरान उन्होंने नया नेशनल रिकॉर्ड भी बनाया। आज तेजस्विन और उनके परिवार को अपने घर चाय पर बुलाया था। उन्हें उनकी इस उपलब्धि की बधाई दी और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। तेजस्विन भी दिल्ली सरकार की मिशन एक्सिलेंस स्कीम के लाभार्थी हैं। मैं हमेशा कहता हूं कि हमारे युवाओं में अपार प्रतिभा है, बस हमें उनका साथ देना है और आगे बढ़ाना है।

वहीं, एथलिट तेजस्विन शंकर ने ट्वीट कर कहा, ‘‘अपना कीमती वक्त निकाल कर मुझसे और मेरे परिवार से मिलने के लिए आपका आभार। आगे भी अच्छा प्रदर्शन करने और देश का नाम रौशन करने की पूरी उम्मीद करता हूं।’’

केजरीवाल सरकार खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारने के लिए देती है वित्तीय मदद

केजरीलवाल सरकार ने दिल्ली में प्रतिभावान खिलाड़ियों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए 2018 में योजना ‘मिशन एक्सिलेंस’ की शुरूआत की थी। इस योजना के जरिए प्रतिभावान खिलाड़ियों को प्रशिक्षण, कोचिंग प्राप्त करने और अन्य जरूरतों के लिए वित्तीय सहायता देकर अंतर्राष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट और प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जा रहा है। योजना के तहत खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिभा हासिल करने के लिए 16 लाख रुपए तक की वित्तीय सहायता दी जाती है। जबकि प्ले एंड प्रोग्रेस स्कीम के तहत 17 साल से कम उम्र के खिलाड़ियों को दो से तीन लाख रुपए की वित्तीय मदद की जाती है।

  • admin

    Related Posts

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    नई दिल्ली। भारत मंडपम, प्रगति मैदान में आयोजित इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के दूसरे दिन उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सांसद और लोकप्रिय भोजपुरी कलाकार मनोज तिवारी ने एक्सपो का दौरा किया। उनके…

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    नई दिल्ली। भारत मंडपम, प्रगति मैदान में बुधवार से शुरू हुए इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। एक्सपो के पहले ही दिन 10 हजार से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    • By admin
    • August 20, 2026
    • 14 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 12 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 27 views
    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 9 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 14 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 39 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’