नोएडा:EROS TIMES: नोएडा चैरिटेबल हास्पिटल के निर्माण के लिए आयोजित श्रीमद् भागवत कथा दो दिनों तक जारी रही। कथा के दूसरे दिन अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक बालकदास महाराज ने नारद चरित और श्री शुक आगमन की कथा सुनाई।
सेक्टर-49 स्थित हिण्डन विहार व शताब्दी विहार एनक्लेव में आयोजित कथा के दूसरे दिन महाराज श्री ने नारद चरित, श्री शुक आगमन और कपिल देवहुति संवाद की कथा का श्रवण कराया।
सैकड़ों की संख्या में उपस्थित भक्तगण श्रीमद् भागवत कथा की अमृत वर्षा में घंटों सराबोर होते रहे।
कथा के आयोजक चंद्रभान सिंह चौहान और प्रमोद प्रजापति ने बताया कि कथा का आयोजन चैरिटेबल हास्पिटल के निर्माण के लिए किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कथा का समापन 8 मई को होगा।
इस मौके पर सुरेंद्र प्रजापति, जगबीर नागर, अरुण कुमार शर्मा, कृष्ण चौहान, हरिओम, अरविंद चौहान, जोगेंद्र चौधरी, सर्वेश कुमार, लोकेश कुमार, सतपाल अधाना, बिजेंदर समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिला पुरुष मौजूद थे।






