राष्ट्र की समृद्धि और विश्व शांति के लिए श्रीविष्णु महायज्ञ और श्रीराम कथा का हुआ शुभारंभ

Eros Times: नोएडा: भवातीत ध्यान के जनक एवं योग प्रणेता पूज्य महर्षि महेश योगीजी की दिव्य कृपा से श्रीविष्णु महायज्ञ और श्रीराम कथा का शुभारंभ आज से सेक्टर 110 स्थित रामलीला मैदान में हुआ। इस पावन और पवित्र श्रीविष्णु महायज्ञ और श्रीराम कथा का शुभारंभ ज्योतिषपीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी श्री वसुदेवानंद जी महाराज के कर कमलों से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

इस पवित्र अवसर पर महर्षि महेश योगी संस्थान के अध्यक्ष एवं महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ इन्फार्मेशन टेकनालोजी के कुलाधिपति अजय प्रकाश श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष राहुल भारद्वाज की विशेष उपस्थिति थी।

यह कार्यक्रम ब्रह्मलीन परम पूज्य महर्षि महेश योगीजी के दैवीय आशीर्वाद से राष्ट्र की समृद्धि, शांति एवं विकास हेतु आज 10 दिसंबर से शुरू होकर अनवरत 18 दिसंबर तक चलेगा। कथा से पूर्व  धूम-धाम से कलश यात्रा निकाली गई। राम कथा के पहले दिन जय श्रीराम और जय गुरूदेव के जयकारे से गूंजायमान रहा।

कलश की महत्ता को बताते हुए सद्गुरूनाथ जी महाराज ने कहा कि कलश में सारे देवता विराजमान होते हैं और कलश को महिलाओं के सिर पर रखकर भ्रमण करने से धरा पवित्र होती है। जो कलश को धारण करता है उसकी आत्मा भी पवित्र हो जाती है। कलश को सिर पर रखने से आपके जीवन की सारी समस्याओं से मुक्ति मिल जाती है। जो भी व्यक्ति कलश यात्रा में भाग लेतेा है उसके पितृ देव उससे प्रसन्न रहते हैं। 

श्रीराम कथा के पहले दिन सद्गुरूनाथ जी महाराज ने बताया कि राम कथा कहते हुए व्यास जी ने भगवान श्री राम के दर्शन से अधिक राम के नाम का महत्व बताया। दर्शन से हर इंसान को तृप्ति मिल जाती है लेकिन राम कथा अमृत वर्षा सुनते सुनते आदमी कभी नहीं तृप्त होता इसीलिए संत प्रवचन को सुनने से मोक्ष की सीधे प्राप्ति होती है। 
 कथा के पहले दिन से ही लोगों में जिस प्रकार का उत्साह एवं उमंग है वो देखने लायक था जय श्री राम और गुरूदेव के जयकारे से पूरा कथा स्थल राममय नजर आ रहा था। राम भक्ति की ये अनुपम दृश्य अलौकिक एवं सुंदर नजर था। सद्गुरूनाथ जी महराज जिस प्रकार अनोखे ढंग से श्री राम का वर्णन कर रहे थे। जिसे सुनकर लोग भक्तिभाव से भर गए।

गुरूदेव द्वारा राम भक्ति की ऐसी अविरल धारा बही कि लोग उसमें डूब गए। रामचरित मानस की सुन्दर चौपाई का गुरूदेव ने ऐसे गुणगान किया कि श्रीराम की अमिट छवि लोगों के मन मंदिर में बस गई। राम कथा के बारे में सद्गुरूनाथ जी महाराज ने कहा कि भगवान राम ने कुछ ही जीवों का उद्धार किय। हजारों, लाखों का। लेकिन भगवान श्री राम की कथा तो आज भी करोड़ों लोगो का उद्धार कर रही है। क्योंकि इस धरती पर अगर वास्तव में कुछ सुनने के लिए है तो वो है सिर्फ भगवान की कथा और जिसने सुनी हैं तो दोबारा सुनो। श्रीराम कथा में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली।   श्री दया शंकर सिंह परिवहन राज्य मंत्री उतर प्रदेश.

राष्ट्र समृद्धि और विश्व शांति के लिए संपूर्ण जगत तक कथा का सीधा प्रसारण आस्था, आस्था प्राईम-1, आस्था फेसबुक एवं आस्था यूटूयूब चैनल पर 10 से 18 दिसम्बर तक किया जा रहा है। जिसके द्वारा दूर-दराज और संपूर्ण जगत के लोग भी टीवी और इंटरनेट द्वारा कथा सुनकर पुण्य का भागी बन सकते हैं। 

इस अवसर पर महर्षि महेश योगी संस्थान के अध्यक्ष और महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ इन्फार्मेशन टेकनालोजी के कुलाधिपति अजय प्रकाश श्रीवास्तव, संस्थान के उपाध्यक्ष राहुल भारद्वाज, बदायूं के विधायक सिनोद शाक्य, वरिष्ठ भाजपा नेता अजय यादव, अरुण यादव, प्रभारी, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजेन्द्र कुमार तिवारी, पूर्व मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश, विकास सिंह, सेलटैक्स कमिश्नर की गरिमामयी उपस्थिति रही। 

साथ ही महर्षि महेश योगी संस्थान के प्रबंध समिति के रामेन्द्र सचान, (कार्यक्रम संयोजक), वेद प्रकाश शर्मा, दयाशंकर गुप्ता, शिशिरकांत, विनीत श्रीवास्तव, शिशुपाल सिंह, यादवेंद्र यादव, विनोद श्रीवास्तव, श्रीकांत ओझा, लल्लन पाठक, राजेंद्र, विनोद दीक्षित, राजेन्द्र शुक्ल, गिरीश अग्निहोत्री के साथ-साथ और भी अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

  • admin

    Related Posts

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 7 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 13 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 37 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 45 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन