हिमाचल प्रदेश के महामहिम राज्यपाल, शिव प्रताप शुक्ला जी के सीने में दर्द की शिकायत पर, कैलाश अस्पताल सैक्टर -ं27, नोएडा में भर्ती किया गया, जांच में पता चला कि महामहिम राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ला जी की एक धमनी में ब्लाकेज है, जिसकी तुरंत एंजियोप्लाटी कर ठीक कर दी गई। पदम श्री अवार्ड डा. (प्रो0) डी.एस. गंभीर की देखरेख में इनका इलाज चल रहा था और आज दिनांक 01.03.2023 को महामहिम राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला जी को डा. (प्रो0) डी.एस. गंभीर जी द्वारा स्वास्थ्य जांचकर अस्पताल से छुट्टी कर दी गई है। महामहिम महोदय ने कैलाश अस्पताल के वरिश्ठ चिकित्सकों एवं सभी स्टाफ का धन्यवाद किया उसके उपरान्त महामहिम राज्यपाल जी दिल्ली के लिए रवाना हो गये है।






