G.L. Bajaj इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट में एचआर कॉन्क्लेव का आयोजन किया।

EROS TIMES: ग्रेटर नॉएडा स्थित जीएल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट में एचआर कॉन्क्लेव 2023 का आयोजन किया। जिसमें दिल्ली एनसीआर के विभिन्न संस्थानों के लगभग २०० एच० आर० और शिक्षाविदों ने भाग लिया। सोपरा बैंकिंग सॉफ्टवेयर इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनील गोयल कॉन्क्लेव में मुख्य अथिति रहे।

उन्होंने सभागार को संबोधित करते हुए कहा कि संस्था और कर्मचारी का पारस्परिक संबंध होता है। क्योंकि किसी भी संस्था की प्रगति में प्रतियेक कर्मचारी का महत्वपूर्ण योगदान होता है। इस लिए संस्था को बुरे दौर में भी सभी कर्मचारियों को अपने साथ जोड़े रखना चाहिए और उनकी संख्या में कमी नहीं करनी चाहिए। सभी संस्थाओं को मंदी के दौर से निकलने के लिए उत्पादन वृद्धि, दैनिक कार्य अवधि में बढ़ोतरी, मेहनत और ईमानदारी से कार्य करने जैसे अन्य उपायों पर विचार करना चाहिए।

जीएलबीआईटीएम के निदेशक डॉ० मानस कुमार मिश्रा ने सभी अथितियों का स्वागत करते हुए कॉलेज की प्रगति और शिक्षण प्रणाली पर प्रकाश डाला। और बताया कि कॉलेज अपने छात्रों को मानव संसाधन विभाग के सुझावों के अनुसार ही औद्योगिक क्षेत्र के लिए तैयार कर रहा है। कॉन्क्लेव के दूसरे सत्र में प्रतिभागी विद्वान और विशेषज्ञों ने (मंदी- एक मिथक या वास्तविकता और भारतीय कंपनियों पर इसका प्रभाव एवं प्रमुख संगठनात्मक परिवर्तन और रणनीति में एचआर की बढ़ती भूमिका ) जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान जीएल बजाज शिक्षण संस्थान की प्रशिक्षण और नियुक्ति निदेशक मंजू खत्री, उद्योग-शिक्षा संबंध के उपाध्यक्ष अनिल खत्री, और सभी विभागीय अधिकारी मौजूद रहे

  • admin

    Related Posts

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 12 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 35 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 43 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 25 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां