श्री रवि शंकर ने शारदा युनिवर्सिटी के द्वीतीय दीक्षांत समारोह में की शिरकत

इस अवसर पर शारदा युनिवर्सिटी के चांसलर श्री पी.के गुप्ता ने शैक्षणिक वर्षों 2014-15 एवं 2015-16 के 3621 छात्रों को प्रदान की डिग्रियां

दिल्ली-एनसीआर, 4 मार्च 2017: ग्रेटर नोएडा, दिल्ली-एनसीआर की विश्वस्तरीय शारदा युनिवर्सिटी में पूरे उत्साह के साथ द्वीतीय दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में विश्वविख्यात आध्यात्मिक गुरु एवं ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ के संस्थापक, श्री श्री रवि शंकर  ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की एवं दीक्षांत भाषण दिया। इस अवसर पर शारदा युनिवर्सिटी के कुलपति श्री पी.के.गुप्ता ने  2014-15 एवं 2015-16 बैचों के 3621 छात्रों को डिग्रियां प्रदान की।

 

दीक्षांत समारोह का शुभारंभ लैंप लाईटिंग एवं छात्र-छात्रों द्वारा सुमधुर कुलगीत सौंग की प्रस्तुती द्वरा हुई। इस भव्य समारोह में दो चांसलर पदक भी प्रदान किए गए। चांसलर पदक दोनो बैचों के उन छात्रों को दिया गया जिन्होंने पूरी युनिवर्सिटी में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। साथ ही, इस अवसर पर युनिवर्सिटी के 11 स्कूलों के टॉपरों को भी गोल्ड मैडल प्रदान किए गए।

 

दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए  मुख्य अतिथि, श्री श्री रवि शंकर ने कहा, यंग इंडिया को उनके आशाजनक भविष्य की ओर तेजी से बढ़ता हुआ देखकर अपार हर्ष की अनुभूति हो रही है। मैं इन सभी नौजवानों को एक सलाह देना चाहता हूं कि वे बड़े सपने देखें एवं असफलताओं से हतोत्साहित ना हों। आपको हमेशा यह याद रखना चाहिए कि आपने इस दुनिया में कुछ ना कुछ अद्भुत एवं अद्वितीय करने के लिए जन्म लिया है।

 

इस अवसर पर श्री पी. के. गुप्ता, चांसलर, शारदा युनिवर्सिटी ने कहा, मुझे खुशी है कि हम यहां छात्रों की कड़ी मेहनत का सम्मान करने के लिए एकत्रित हुए हैं। शारदा युनिवर्सिटी में हम छात्रों को विश्वस्तरीय उत्कृष्ठ शिक्षा प्रदान करने एवं उन्हें वैश्विक स्तर पर जोड़ने की प्रक्रिया में विश्वास रखते हैं। इसी विचारधारा के अनुरूप हमने कॉफी टेबल बुक – लीडिंग बियोंड बाउंडरीज- 20 इयर्स ऑफ इनक्रेडिबल जर्नी लांच की है।

  • Related Posts

    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    नोएडा। सेक्टर-101 स्थित बाबा किशन सहाय मार्केट में प्रतिष्ठित टायर शोपे कंपनी के नए शोरूम का उद्घाटन एनईए अध्यक्ष विपिन मल्हन, हरिंदर सिंह और सुनील जैन ने संयुक्त रूप से…

    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    गौतम बुद्ध नगर की कायस्थ सभा ने 3 मई 2026 को कायस्थ सभा गौतम बुद्ध नगर की ओर से नोएडा एंटरप्रेन्योर एसोसिएशन के ऑडिटोरियम में भगवान श्री चित्रगुप्त के प्रकटोत्सव…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 8 views
    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 9 views
    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 10 views
    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली

    पुरानी गलियों से स्मार्ट सपनों तक: गाजियाबाद की बदलती तस्वीर

    • By admin
    • May 2, 2026
    • 17 views
    पुरानी गलियों से स्मार्ट सपनों तक: गाजियाबाद की बदलती तस्वीर

    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    • By admin
    • April 29, 2026
    • 26 views
    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव

    • By admin
    • April 28, 2026
    • 21 views
    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव