शाजीदा ऊर्फ रिया यादव ने पति पर लगाया आरोप

गाजीपुर ज्योति मौर्या व आलोक मौर्या का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ कि एक दूसरा मामला सामने आया है। हालांकि, यह उससे थोड़ा उल्टा है।

Eros Times: दरअसल, गाजीपुर के कास‍िमाबाद में खजुहा गांव की एक महिला ने अपने अधिकारी पति पर उसे छोड़ने का आरोप लगाया है। उसने बताया क‍ि जब उसका पति नौकरी की तैयारी कर रहा था तो उसने एनजीओ व स्कूल में काम करके उसे पैसे देकर पढ़ाया और उसकी मदद की, लेकिन उसके पति ने अब धोखा दे दिया।पति ने दूसरी शादी करने का मन बनाया है। उसकी एक दो साल की बेटी है और एक पांच माह का बच्चा गर्भ में पल रहा है।डुमरांव उर्फ भटवलिया की शाजिदा उर्फ रिया यादव पत्नी धीरेंद्र कुमार यादव ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर गुहार लगाई है। उसने बताया है कि धीरेंद्र कुमार यादव से 15 नवंबर 2017 को मऊ के बनदेवी मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार उसका विवाह हुआ। वह एनजीओ में काम करके पांच हजार रुपये महीना कमाती थी और प्राइवेट विद्यालय में 2500 रुपये मासिक पर कार्य करती थी। धीरेंद्र की पढ़ाई में कोई बाधा ना आए इसलिए उसने कई बार पैसा भेजा।इसी बीच वर्ष 2019 में धीरेंद्र सिंचाई विभाग में जेई बन गया। वर्ष 2021 में म‍िर्जापुर सिंचाई खंड-6 में अवर अभियंता के पद पर नियुक्त हुए। यहां वह अपनी सास के साथ किराए के मकान में रहती थी। 17 सितंबर 2021 को उसने एक बेटी को जन्‍म द‍िया। सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था। दूसरा बच्चा भी उसके गर्भ में पांच माह से पल रहा है। धीरेंद्र और उनके परिवार वाले उसे 18 अगस्त को डुमराव उर्फ भटवलिया ले आए और उसी दिन शाम को तीन बजे पंचायत के बहाने उसे घर से निकालने लगे। विरोध करने पर सभी ने मारपीट की। आरोप लगाया कि अब वह दस लाख रुपये दहेज मांग रहे हैं और नहीं देने पर दूसरी शादी करने की धमकी दे रहे हैं। दोनों के साथ रहने के उसके पास काफी फोटोग्राफ व वीडियो भी हैं। उधर, धीरेंद्र यादव ने बताया कि साजिदा के लगाए गए सारे आरोप बेबुनियाद है। वह व उसके परिवार वाले मेरे यहां मजदूरी करते थे तो वह कैसे धन देकर मुझे पढ़ा लिखा व तैयारी करा सकती है। वह उसकी पत्नी नहीं है।

  • admin

    Related Posts

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    नोएडा। पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाईएसएस फाउंडेशन ने अनंत बर्तन बैंक के सहयोग से सेक्टर-37 स्थित ऑटो स्टैंड पर “जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण…

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    नोएडा। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के बीमा आयुक्त श्री प्रणय सिन्हा ने 8 जून 2026 को ईएसआईसी उप-क्षेत्रीय कार्यालय (एसआरओ), नोएडा का दौरा किया। इस अवसर पर नोएडा के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 25 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 8 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 9 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 7 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 13 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 13 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित