सेवा भारती ने झंडेवालान देवी मंदिर के सहयोग से मंदिर के समीप उजाड़ पड़ी क़रीब 12 एकड़ भूमि का किया कायाकल्प

सेवा भारती दिल्ली प्रान्त ने नवरात्रि के अवसर पर सेवा बस्ती की महिलाओं को झंडेवालान और छत्तरपुर मंदिर के दर्शन की विशेष व्यवस्था का आयोजन किया।

EROS TIMES: नई दिल्ली प्रत्येक वर्ष की भाँति सेवा भारती दिल्ली प्रान्त ने नवरात्रि के शुभ अवसर पर सेवा बस्ती की महिलाओं को झंडेवालान व छत्तरपुर मंदिर के दर्शन की विशेष व्यवस्था का आयोजन किया।

इस योजना का क्रियान्वयन सेवा भारती की प्रांत मंत्री डा. संगीता त्यागी जी की देखरेख में हुआ जिसमे सभी जिलों के कार्यकर्ताओ ने बढ़- चढ़ कर हिस्स्सा लिया। इस मंदिर दर्शन का उद्देश्य है कि समाज के वंचित परिवारों की महिलाओं को संगठित होकर काम करने हेतु प्रेरित करना। साथ ही समाज के प्रत्येक वर्ग की सकारात्मक सोच व वंचित समाज के लिये एक जुट होकर खड़े रहने की भावना को भी दर्शाना है। ज्ञात रहे कि सेवा भारती व झंडेवालान देवी मंदिर मिलकर सेवा बस्ती की महिलाओं के लिये अनेक प्रकार के सेवा व स्वावलंबन के कार्य भी करते हैं। कुल 2131 श्रद्धालुओं ने दोनो मंदिरों में दर्शन किए। अष्टमी पूजन सेवा भारती के सभी केंद्रों पर हुआ साथ ही सेवा भारती ने झंडेवालान देवी मंदिर के सहयोग से  मंदिर के समीप उजाड़ पड़ी क़रीब 12 एकड़ भूमि को  स्थानीय निवासियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर एक बेहद सुंदर पार्क में परिवर्तित किया है।

सेवा भारती दिल्ली के महामंत्री सुशील गुप्ता के अनुसार  जाति भाषा क्षेत्र मत-संप्रदाय ऊँच-नीच अमीर-गरीब आदि के नाम पर बिखरे हुए समाज को एक सूत्र में पिरोने के प्रयास का नाम ही सेवा भारती है। समाज में एक ओर जहाँ बड़ी मात्रा में वंचित-उपेक्षित वर्ग है, वहीं दूसरी ओर ज़िम्मेदार व संस्कारित संपन्न समाज भी है। इन दोनों के बीच की कड़ी का दूसरा नाम ही सेवा भारती है। शिक्षा  स्वास्थ्य स्वावलंबन व संस्कार के माध्यम से आज के सेवित जन आने वाले कल के सेवक बनें। सेवा भारती इसी उद्देश्य की पूर्ति में पिछले 43 वर्षों से प्रयासरत है।

उन्होंने बताया कि यह सामूहिक यात्रा सभी को यह दिखाती है कि सभी कार्य सरकार नहीं कर सकती और समाज के अपने कर्तव्य भी हैं और इसकी शक्ति भी असीमित हैउल्लेखनीय है सेवा भारती देश भर में आर्थिक रूप से कमजोर पक्षों हेतु इस प्रकार के सामूहिक  यात्राओं का का आयोजन करती है और विगत कुछ समय से समाज के सभी वर्गों की भागीदारी से सेवा भारती का यह विशेष अभियान समाज के एकीकरण की दृष्टि से अत्यंत ही सफल हो रहा है और निश्चित रूप से यह भविष्य में एक नई क्रांति लाएगा जिसमे समाज में निर्धन-धनी  जातिगत भाषा क्षेत्र मत-संप्रदाय आदि के भेदभाव को कम किया जा सकेगा

  • admin

    Related Posts

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 12 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 36 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 44 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 25 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां