सेवा बस्ती (झुग्गी) के बच्चों ने फहराया राष्ट्रिय ध्वज

Eros Times: नोएडा आज़ादी की 77 वीं वर्षगांठ पर “नेकी का डब्बा फाऊंडेशन” ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट की आम्रपाली ड्रीम वैली के पास की सेवा बस्ती (झुग्गी) में जरूरतमंद बच्चों के बीच पहुंच कर आज़ादी का अमृत महोत्सव मनाया। 

आज़ादी के अमृत महोत्सव को मूल रूप से चरितार्थ करते हुए बस्ती के बच्चों और अभिभावकों को आज़ादी, अमृत महोत्सव, तिरंगा और उसके सम्मान पर शिक्षित किया गया, इस दौरान बच्चों और उनके अभिभावकों में असीम उल्लास देखने को मिला।

इस कार्यक्रम में ध्वजारोहण सेवा बस्ती के बच्चों के हांथों से कराया गया ताकि अमृत महोत्सव की संवेदनशीलता को उनके जीवन अनुभूति का भाग बनाया जा सके।

जैसा की हमें ज्ञात है कि आज़ादी की 77 वीं वर्षगांठ पर राष्ट्रपति भवन से लेकर सुदूर गांव के प्राइमरी स्कूल तक हमारा तिंरगा फहराया गया, और जब पूरा देश यह उत्सव मना रहा था तब भी झुग्गी के बच्चे और तमाम लोग इस उत्सव के उल्लास से अनभिज्ञ थे। नेकी का डब्बा टीम ने हर घर तिरंगा, हर हांथ तिरंगा की भावना मन में लिए हुए  ग्रेटर नोएडा वेस्ट के ड्रीम वैली की सेवा बस्ती के हर एक निवास (झुग्गी)पर राष्ट्रिय ध्वज लगाया और एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया।

सेवा बस्ती के बच्चों को क्या-क्या कराया गया !ध्वजारोहण बच्चों ने किया, जय घोष हुआ, ड्राइंग प्रतियोगिता, तिंरगा यात्रा, एकल गीत, ग्रुप गीत, देश भक्ति गाने पर डांस, खेल कूद इत्यादि कार्यक्रम में “नेकी का डब्बा” के फाउंडर गिरिश शुक्ला के साथ रिटायर्ड नेवी ऑफिसर एवम् मोटिवेशनल स्पीकर नरेंद्र पाल सिंह,”नेकी का दोना-पत्तल” की संयोजिका पूजा ठेनुआ , संगीता, उर्वशी और रजत अग्रवाल, मंटू शर्मा, राजेंद्र सिंह, अखिलेश मिश्रा, नरेन्द्र, दुर्गेश, राजीव त्यागी, आशीष दुबे, कैप्टन पी.एन.राय, दीप भास्कर, संगीता तिवारी, वनश्री, मनीष पांडेय, रूपेश पांडेय, रविंद्र गर्ग, हर्ष वर्धन मिश्रा,  रिशांत शर्मा इत्यादि मौजूद रहे।

  • admin

    Related Posts

    नोएडा में धूमधाम से मनाया गया धन्वंतरि दिवस, NIMA नोएडा के आयोजन में जुटे चिकित्सक और गणमान्य लोग

    नोएडा। आयुर्वेद और भारतीय चिकित्सा परंपरा में भगवान धन्वंतरि का विशेष स्थान है। उन्हें आरोग्य, स्वास्थ्य और चिकित्सा का देवता माना जाता है। इसी परंपरा और चिकित्सा जगत के प्रति…

    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    नोएडा। दीपावली के पावन पर्व पर आपसी भाईचारे, सौहार्द और संगठनात्मक एकजुटता का संदेश देते हुए पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन ने सेक्टर-33 स्थित अग्रसेन भवन में दीपावली मिलन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नोएडा में धूमधाम से मनाया गया धन्वंतरि दिवस, NIMA नोएडा के आयोजन में जुटे चिकित्सक और गणमान्य लोग

    • By admin
    • November 5, 2026
    • 3 views

    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    • By admin
    • November 5, 2026
    • 7 views
    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 28 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 23 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 137 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 64 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज