मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के वरिष्ठ नेता इंद्रेश कुमार ने दी वैज्ञानिकों, PM एवं राष्ट्र को बधाई।

प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई में देश हर क्षेत्र में मजबूत हो रहा है: मुस्लिम राष्ट्रीय मंच

Eros Times: श्रीनगर / दिल्ली मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मुख्य संरक्षक एवं संघ के वरिष्ठ नेता इंद्रेश कुमार ने चंद्रयान 3 की सफलता को भारत ही नहीं पूरे विश्व के लिए महान उपलब्धि बताया है। इस बीच, इंद्रेश कुमार ने पी.ओ.जे.के. को भारत का हिस्सा होने का रुख दोहराया और कहा कि देश इसे वापस लेने के लिए प्रतिबद्ध है।

इंद्रेश कुमार ने कहा, “गिलगित बाल्टिस्तान समेत पी.ओ.जे.के. हमारा हिस्सा है और हम इस हिस्से को वापस लेने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जिसके लिए पाकिस्तान को इसे खाली करना होगा क्योंकि इस पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया है और इस क्षेत्र के लोगों को पाकिस्तान सरकार द्वारा दबाया और प्रताड़ित किया जा रहा है।”

श्रीनगर के हरि निवास में एकत्र हुए प्रतिनिधियों से बात करते हुए संघ नेता ने कहा कि पिछले पैंतीस वर्षों के दौरान कश्मीर को खंडहर और विनाश की ओर धकेल दिया गया था, लेकिन अब स्थिति काफी बदल गई है और चारों ओर शांति और समृद्धि है।

चंद्रयान की सफलता पर इंद्रेश कुमार ने कहा कि बढ़ते हुए नए भारत का एक और ऐतिहासिक कदम बताते हुए इसरो के वैज्ञानिकों, उनके सहयोगियों, शासन प्रशासन, प्रधानमंत्री के ठोस एवं महत्वकांक्षी नेतृत्व समेत संपूर्ण देश वासियों को हार्दिक बधाई दी है। 

इंद्रेश कुमार ने कहा कि चंद्रयान 3 की अपार सफलता ने यह सिद्ध कर दिया है कि भारत विश्व को भौतिक और आध्यात्मिक दोनों प्रकार की प्रगति की राह पर अग्रसर करेगा। अभी तक चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर कोई देश नहीं उतरा था, हमारे वैज्ञानिकों ने लंबे परिश्रम के पश्चात वहां उतरने का पहला मान सम्मान और गौरव प्राप्त किया है। और यह कदम देश के लिए ही नहीं, सारे विश्व की मानवता के लिए ऐतिहासिक है। 

उन्होंने इसे बढ़ते हुए नए भारत का एक और ऐतिहासिक कदम बताया। संघ के वरिष्ठ नेता ने कहा कि हमारे वैज्ञानिकों ने कठोर परिश्रम से जो ऐतिहासिक उत्सव का पल हासिल किया है इसके लिए मुस्लिम राष्ट्रीय मंच पूरे राष्ट्र की तरफ से कृतज्ञ हैं। गुरुवार को भारत चांद के साउथ पोल पर उतरने वाला पहला देश बना है। चंद्रयान 3 ने चांद पर पहुंचने के अपने आखिरी 25 किमी का सफर 20 मिनट में तय किया। चंद्रयान 3 का प्रक्षेपण 14 जुलाई 2023 को किया गया था।

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मीडिया प्रभारी शाहिद सईद ने बताया कि चंद्रयान की सफलता के मौके पर जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में हरि निवास पर इंद्रेश कुमार के नेतृत्व में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के हजारों कार्यकर्ता जमा हुए तथा सफलता पर भरपूर जश्न मनाते हुए देश के नाम के जयकारे लगाए गए, राष्ट्रभक्ति के गीत गाए गए तथा उपलब्धि के जोश में कार्यकर्ता तालियों की गूंज के बीच खूब थिरके। 

मीडिया प्रभारी ने बताया कि नई दिल्ली में भी मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ताओं ने खूब जश्न मनाया। जश्न का यह सिलसिला मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के हजारों कार्यकर्ताओं ने विभिन्न राज्यों में भी मनाया। इस अवसर पर शाहिद ने कहा कि यह पल देश के लिए गर्व और जश्न का है, चांद के साउथ पोल पर पहुंचने वाला भारत पहला देश बना है जो भारतीय वैज्ञानिक क्षमता और दक्षता को दिखाता है, साथ ही साबित करता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देश हर क्षेत्र में मजबूत हो रहा है।

  • admin

    Related Posts

    नोएडा में धूमधाम से मनाया गया धन्वंतरि दिवस, NIMA नोएडा के आयोजन में जुटे चिकित्सक और गणमान्य लोग

    नोएडा। आयुर्वेद और भारतीय चिकित्सा परंपरा में भगवान धन्वंतरि का विशेष स्थान है। उन्हें आरोग्य, स्वास्थ्य और चिकित्सा का देवता माना जाता है। इसी परंपरा और चिकित्सा जगत के प्रति…

    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    नोएडा। दीपावली के पावन पर्व पर आपसी भाईचारे, सौहार्द और संगठनात्मक एकजुटता का संदेश देते हुए पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन ने सेक्टर-33 स्थित अग्रसेन भवन में दीपावली मिलन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नोएडा में धूमधाम से मनाया गया धन्वंतरि दिवस, NIMA नोएडा के आयोजन में जुटे चिकित्सक और गणमान्य लोग

    • By admin
    • November 5, 2026
    • 3 views

    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    • By admin
    • November 5, 2026
    • 5 views
    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 27 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 22 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 137 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 64 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज