आरडब्ल्यूए द्वारा सीनियर और जूनियर बच्चों का क्रिकेट और फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ आयोजन

Eros Times : नोएडा। आरडब्ल्यूए रजत विहार, सी ब्लॉक द्वारा सीनियर और जूनियर बच्चों का क्रिकेट और फुटबॉल टूर्नामेंट कराया गया।क्रिकेट टूर्नामेंट में 2 टीमों ने भाग लिया, पहले 2 मैचों में टीम हनी (HRV) और टीम अर्नव (ARV) एक-एक मैच से बराबरी पर रहते हुए फाइनल मैच में टीम HRV ने टॉस जीत कर पहले बालेबाजी का निर्णय लेकर 93 रन का लक्ष्य दिया जवाब में टीम RRV ने 84 रन बनाए। अंततः टीम HRV ने 8 रनों से जीत दर्ज की। जीत के बाद कप्तान हनी ने कहा मैच बहुत अच्छे से कराए गए और खेलने में बहुत आनंद आया।

फुटबॉल मैच में दो टीमों ने भाग लिया, सीनियर टीम (PRV और RRV) के बीच फुटबॉल मैच में टीम PRV ने मैच 2-1 से जीत दर्ज़ करी।

जूनियर टीम (ARV और SRV)के बीच फुटबॉल मैच में टीम SRV ने मैच 1-1 गोल दागे। मैच रैफरी द्वारा पेनल्टी शूटआउट दिए गए जिसमे टीम SRV ने 1अतिरिक्त गोल और करके मैच को अपने पक्ष कर जीत दर्ज़ करी।

आरडब्ल्यूए की ओर से गेम्स इनचार्ज राकेश दीक्षित ने सभी खेलों को सफलतापूर्वक संपन्न कराया।

आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राजीव शर्मा ने बताया  कि सोसाइटी में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन बच्चों की प्रतिभाओं का पूर्ण विकास कराने के लिए कराए जाते हैं, अध्यक्ष राजीव शर्मा ने सभी खिलाडियों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनायें दीं।

आरडब्ल्यूए टीम के सदस्य सुब्रत मोहाकुद, अमित कुमार, के. एस. अनिल, रोली शर्मा, रोहित शर्मा, संजीव सिंह, अवनीश वाजपेई,  महेंद्र ध्यानी व अन्य सदस्यों ने टूर्नामेंट को सफलता पूर्वक संपन्न कराने में भरपूर सहयोग किया।

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 25 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 20 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 134 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 59 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 249 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 104 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला