गुरूग्राम/मानेसर: ईवी ड्रायविंग के माध्यम से भारत सरकार के “ग्रीन मोबिलिटी मिशन”की एक सफलतम सेमीनार आईसीएटी और पाॅलिसी टाइम्स चैम्बर ऑफ कॉमर्स के तत्वावधान में 29 मार्च को आईसीएटी कन्वेंशन सेंटर -2 मानेसर (गुरुग्राम) में संपन्न हुई।
EROS TIMES: कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन व स्वागत संबोधन के साथ सौरभ दलेला, डायरेक्टर आईसीएटी व बिशेष संबोधन सुधेन्दु जे सिन्हा, सलाहकार नीति आयोग (इंफ्रास्ट्रक्चर कनेक्टिविटी – ट्रांसपोर्ट एंड इलैक्ट्रिक मोबिलिटी) और उद्घाटन संबोधन रजनीश सिंह, डायरेक्टर मिनिस्ट्री ऑफ हैवी इंडस्ट्रीज (भारत सरकार) ने किया तो वहीं सेमीनार का बखूबी संचालन व संयोजन मिस्टर अकरम हक डायरेक्टर जनरल, पाॅलिसी टाइम्स चैम्बर ऑफ कॉमर्स ने किया।सेमीनार के पहले सत्र में आकाश पासे विन्नी मेहता राजीव बुद्धराजा अभिषेक बंसल आदि प्रमुख वक्ताओं ने ईवी पाॅलिसी और स्कीम्स (फेम व पीएलआई) के प्रभावों पर चर्चा की।






