विद्यालय प्रबंध समिति के गठन में फर्जीवाड़ा हेडमास्टर बना धमकीबाज

गाजीपुर करंडा हस्ताक्षर करने वाली महिला का फर्जी अंगूठा लगाया गया।वर्षों से एक ही एस एम सी अध्यक्ष। 

EROS TIMES: हेडमास्टर ने दी जान माल की धमकी शीर्षक से खबर छपने के उपरांत खंड शिक्षा अधिकारी  राघवेन्द्र प्रताप सिंह आज दोपहर में प्राथमिक विद्यालय बिशुनपुरा करंडा पहुंचे। विद्यालय पर प्रधानाध्यापक  विनोद पांडेय सहायक अध्यापक कुमार हर्ष व रामेश्वर गिरि उपस्थित थे। चारों शिकायतकर्ताओं राजकुमार भारती योगेंद्र यादव राकेश यादव व हरिकेश यादव को फोन करके बुलाया गया जिसमें से तीन शिकायतकर्ता जिन्होंने पूर्व में बी एस ए के यहां अपना आधार संलग्न करते हुये शिकायत की थी प्रधानाध्यापक के दबाव में अपने बयान से पलट गये जबकि चौथे शिकायतकर्ता

हरिकेश यादव मौके पर उपस्थित होकर अपनी शिकायत पर अड़े रहे। शिकायत की जांच के क्रम में  बी ई ओ महोदय उस समय अवाक रह गये जब देखा गया कि विद्यालय प्रबंध समिति का अध्यक्ष एक ही व्यक्ति कई वर्षों से बना हुआ है और उस व्यक्ति के घर का कोई बच्चा भी विद्यालय में नहीं पढ़ता और मनीषा नामक महिला जो कि हस्ताक्षर करती है, रजिस्टर पर उसका अंगूठा लगा हुआ है। यहां आपको बताते चलें कि विद्यालय प्रबंध समिति के गठन में वो लोग सम्मिलित रहते हैं जिनके पाल्य उक्त विद्यालय में पढ़ते हैं। विद्यालय प्रबंध समिति के खातों में शासन द्वारा विद्यालय के विकास हेतु प्रतिवर्ष विभिन्न मदों में धनराशि प्रेषित की जाती है और वह धनराशि प्रधानाध्यापक व अध्यक्ष के संयुक्त हस्ताक्षर से आहरित की जाती है।

एम डी एम रजिस्टर में भी व्हाइटनर लगा हुआ था। हालांकि बच्चों ने एम डी एम बनने की पुष्टि की। शिकायत की जानकारी पूर्व में ही प्रधानाध्यापक को हो जाने पर विद्यालय में पूरी तैयारी कर ली गई थी। नई कुर्सियां मंगा ली गई थी और विद्यालय के अभिलेखों पर नया नया कवर भी लगा हुआ था। विद्यालय का नाम भी तत्काल में पेंट करवाया गया था। आज एम डी एम में मीनू के अनुसार तहरी भी बनी थी।शौचालय में पानी कि कोई व्यवस्था नहीं थी और प्रधानाध्यापक द्वारा बताया गया कि जल्द व्यवस्था की जायेगा। गांव के दर्जनों लोग जमुना यादव विरेंद्र यादव महेंद्र कुमार विकास अरविंद विनोद राजेश मिश्रा नारद शिवम् आशीष सिपाही यादव राहुल यादव आदि मौके पर मौजूद थे।

  • admin

    Related Posts

    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    नोएडा। सेक्टर-101 स्थित बाबा किशन सहाय मार्केट में प्रतिष्ठित टायर शोपे कंपनी के नए शोरूम का उद्घाटन एनईए अध्यक्ष विपिन मल्हन, हरिंदर सिंह और सुनील जैन ने संयुक्त रूप से…

    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    गौतम बुद्ध नगर की कायस्थ सभा ने 3 मई 2026 को कायस्थ सभा गौतम बुद्ध नगर की ओर से नोएडा एंटरप्रेन्योर एसोसिएशन के ऑडिटोरियम में भगवान श्री चित्रगुप्त के प्रकटोत्सव…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 8 views
    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 10 views
    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 11 views
    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली

    पुरानी गलियों से स्मार्ट सपनों तक: गाजियाबाद की बदलती तस्वीर

    • By admin
    • May 2, 2026
    • 18 views
    पुरानी गलियों से स्मार्ट सपनों तक: गाजियाबाद की बदलती तस्वीर

    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    • By admin
    • April 29, 2026
    • 26 views
    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव

    • By admin
    • April 28, 2026
    • 21 views
    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव