SSCA की ओर से बच्चों के लिए सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग कैंप का हुआ आयोजन

SSCA की ओर से पहली बार बच्चों के लिए समर स्पोर्ट्स ट्रेनिंग कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप 21 मई से निठारी के नए बारात घर परिसर में शुरू हुआ था, जिसका समापन 21 जून को विश्व योग दिवस के साथ होगा

Eros Times: सोसायटी के अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल ने बताया कि इस कैंप में बच्चों को वॉलीबाल, खो खो, बैडमिंटन, एथलेटिक्स और फुटबॉल की ट्रेनिंग दी गई। कैंप के संचालन की जिम्मेदारी अशोक सैनी जी सम्भाल रहे हैं।इस समर स्पोर्ट्स कैंप मे मंगलवार को सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस प्रोग्राम मे करीब 50 बच्चों ने आत्मरक्षा के गुर सीखे। 

ट्रेनर के रूप में जावेद, शबाना और मुस्तकिद रहे। ये तीनों ट्रेनर SSCA के संयोजक प्रोफेसर मिर्जा बेग के पुत्र, पुत्री और पोते थे। स्वयं प्रोफेसर बेग इस कार्यक्रम में पूरे समय मौजूद रहे। तीनों ट्रेनर ने बच्चों को आत्मरक्षा के गुर सिखाए। साथ ही उनकी प्रैक्टिस करवाकर कौशल भी परखा। एक नई चीज सीखने की वजह से बच्चे बहुत खुश थे।

ट्रेनर जावेद ने बच्चों को बताया कि अगर आप अकेले हों और असामाजिक तत्व आपको घेर लें तो घबराएं नहीं बल्कि धैर्य के साथ उनका मुकाबला करें। उन्होंने बताया कि अगर दुश्मन संख्या मे 1 या 2 है तो आप उनका मुकाबला कर सकते हैं। इसके लिए उनके मुंह, नाक, कान, आंख गुप्तांगों पर वार करें। ये सब शरीर के ऐसे नाजुक अंग होते हैं, जिन पर हल्का सा प्रहार होते ही अच्छे से अच्छा विरोधी भी पस्त हो जाता है। उन्होंने बच्चों को चेताया कि अगर दुश्मन संख्या में ज्यादा हों तो उनसे सीधे भिड़ने के बजाय वहां से निकलने की कोशिश करें, अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। 

कार्यक्रम के पश्चात सभी बच्चों को प्रोफेसर मिर्जा बेग की ओर से दूध का पैकेट, केला और नमकीन का पैकेट अल्पाहार के रूप में प्रदान किया गया। 

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सोसायटी की और से योग दिवस का आयोजन होगा। यह योग दिवस सुबह 7:15 से 8:15 बजे तक निठारी के नए बारात घर परिसर में चलेगा। 

  • admin

    Related Posts

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आईएमएस नोएडा के सामुदायिक रेडियो सलाम नमस्ते द्वारा विशेष रेडियो श्रृंखला ‘सलाम शक्ति’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 33 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 68 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 14 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 39 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 29 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग