गाजीपुर की गंदगी सहित समस्याओं का अंबार, कर्मचारी नेता हुए लामबंद

Eros Times: गाज़ीपुर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद गाजीपुर का प्रतिनिधिमंडल दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में विकास भवन गाजीपुर की गंदगी सहित अन्य समस्याओं व मासिक बैठक को लेकर के मुख्य विकास अधिकारी गाजीपुर से मिला जिसमें प्रथम पत्रक में विकास भवन के प्रांगण में गंदगी सहित, शुद्ध पानी की व्यवस्था किया जाना, मोटरसाइकिल स्टैंड को कैंटीन व्यवस्था से बहाल किया जाना, विकास भवन के प्रांगण में सी०सी०टी०वी० की व्यवस्था किया जाना विकास भवन के मेन गेट पर सुरक्षा व्यवस्था हेतु पुलिस तैनात किया जाना,व राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के नाम से एक कच्छ की व्यवस्था किया जाना सहित मांगों का पत्र सौंपा गया, जिसमें जिलाध्यक्ष द्वारा मुख्य विकास अधिकारी गाजीपुर को अवगत कराया गया है कि विगत वर्षों में शौचालय और विकास भवन में गंदगी

सहित विकास भवन के छतों की मरम्मत को लेकर के वर्ष 2019 में दिनांक 5- 11-2019 से दिनांक 6-11-2019 तक दो दिवसीय सत्याग्रह किया गया था, जिसके फलस्वरूप जिला विकास अधिकारी लिखित आश्वासन पर आंदोलन समाप्त हुआ किंतु 2 वर्ष करोना वैश्विक महामारी के वजह से किसी भी कार्य प्रगति नहीं हुआ था,जिसके फलस्वरूप सितंबर 2022 में पुनः एक बार आंदोलन का नोटिस दिया गया, जिसका संज्ञान निवर्तमान मुख्य विकास अधिकारी प्रकाश गुप्ता लेते हुए, जिला विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया कि विकास भवन के समस्त अधिकारी और कर्मचारी पदाधिकारी के साथ बैठक कर शौचालय सहित अन्य मांगों का निस्तारण किया जाए, जिसके फलस्वरूप बैठक में तय हुआ कि हर विभाग के विभागाध्यक्ष व कर्मचारियों द्वारा एक सहयोग रशि पर सहमति बनी तब जाकर के विकास भवन में शुद्ध जल व शौचालय का मरम्मत का कार्य हो पाया,परंतु इतनी भीषण गर्मी में विकास भवन के किसी भी कार्यालय में पानी की व्यवस्था नहीं हो पा रही है, जिससे कर्मचारियों सहित आम जनमानस को भी तपतीधूप में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, जिलाध्यक्ष द्वारा मुख्य विकास अधिकारी को एक पत्र और सौंपा गया जिसमें शासन के निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी गाजीपुर द्वारा मान्यता प्राप्त कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ मुख्य विकास अधिकारी गाजीपुर वह अपर जिलाधिकारी वित्त /राजस्व को नामित किया गया है,किंतु जब से प्रकाश गुप्ता का स्थानांतरण हुआ है, तब से कर्मचारी प्रतिनिधियों के साथ मासिक बैठक संपन्न नहीं हो पा रही है,जिससे कर्मचारियों की समस्याओं का निस्तारण नहीं हो पा रही है, उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी से अनुरोध किया कि मासिक बैठक सुचारू रूप से कर्मचारी प्रतिनिधियों के साथ लेना प्रारंभ करें, जिससे हम कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण हो सके, उन्होंने मौखिक तौर पर यह भी कहा कि बहुत से जनपद के अधिकारी सरकारी नंबर नहीं उठाते हैं, जो सामाजिक हित में ठीक नहीं है 

           प्रतिनिधिमंडल में दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव,अजय कुमार मिश्रा, अभय सिंह,बबुआ यादव, बृजेश, गोपाल पांडेय,सहित अन्य पदाधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • admin

    Related Posts

    नोएडा में धूमधाम से मनाया गया धन्वंतरि दिवस, NIMA नोएडा के आयोजन में जुटे चिकित्सक और गणमान्य लोग

    नोएडा। आयुर्वेद और भारतीय चिकित्सा परंपरा में भगवान धन्वंतरि का विशेष स्थान है। उन्हें आरोग्य, स्वास्थ्य और चिकित्सा का देवता माना जाता है। इसी परंपरा और चिकित्सा जगत के प्रति…

    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    नोएडा। दीपावली के पावन पर्व पर आपसी भाईचारे, सौहार्द और संगठनात्मक एकजुटता का संदेश देते हुए पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन ने सेक्टर-33 स्थित अग्रसेन भवन में दीपावली मिलन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नोएडा में धूमधाम से मनाया गया धन्वंतरि दिवस, NIMA नोएडा के आयोजन में जुटे चिकित्सक और गणमान्य लोग

    • By admin
    • November 5, 2026
    • 3 views

    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    • By admin
    • November 5, 2026
    • 5 views
    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 27 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 22 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 137 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 64 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज