ग्लोबल टीचिंग प्रोफेशनल्स ओलंपियाड में स्कूलों के शिक्षकों ने किया शानदार प्रदर्शन

5 देशों के 6000 शिक्षकों के बीच हुई प्रतिस्पर्धा में केजरीवाल सरकार के शिक्षकों ने किया साबित ‘हम किसी से कम नहीं

हमारे शिक्षकों ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से किया साबित,अब वे दुनिया के सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों में शुमार

अंतरराष्ट्रीय ओलंपियाड में हमारे शिक्षकों का प्रदर्शन इस बात की घोषणा कि, अब उनमें विश्व स्तर पर सर्वश्रेष्ठ बनने की क्षमता

केजरीवाल सरकार द्वारा अपने शिक्षकों के प्रोफेशनल डेवलपमेंट में निवेश और उन्हें वैश्विक एक्सपोजर प्रदान करने के परिणाम आज दुनिया के सामने

शिक्षा निदेशालय ने ओलंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर शीर्ष रैंक प्राप्त करने वाले अपने शिक्षकों को किया सम्मानित

Eros Times: केजरीवाल सरकार के शिक्षा निदेशालय ने सेंटर फॉर टीचर एक्रेडीएशन (सेंटा) के कोलाबोरेशन के टीचिंग प्रोफेशनल्स ओलंपियाड (टीपीओ) की मेजबानी की। इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्लोबल स्टैंडर्ड्स के आधार पर शिक्षकों की क्षमताओं का मूल्यांकन करना और शिक्षण में एक्सीलेंस को बढ़ावा देना है। इस क्रम में दिल्ली-सेंटा टीपीओ में शानदार प्रदर्शन करने वाले केजरीवाल सरकार के स्कूलों के शिक्षकों के लिए शुक्रवार को एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

दिल्ली-सेंटा टीपीओ में केजरीवाल सरकार के स्कूलों के 1,096 शिक्षकों ने भाग लिया। इनमें से, 942 शिक्षकों ने बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) परीक्षा पूरी की, जबकि 702 शिक्षकों ने वर्बल कम्युनिकेशन परीक्षा दी। अधिकतम स्कोर 89% व औसत स्कोर 65.56% के साथ दिल्ली सरकार के स्कूलों के शिक्षकों ने इस वैश्विक प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन दिखाया।

इस मौक़े पर इन शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए शिक्षा मंत्री आतिशी ने अपने संदेश में कहा हमारे शिक्षकों ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से साबित कर दिया है कि अब वे दुनिया के सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों में शुमार हो रहे है।5 देशों के 6000 शिक्षकों के बीच हुई प्रतिस्पर्धा में केजरीवाल सरकार के शिक्षकों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ये साबित कर दिया कि ‘वे किसी से कम नहीं है’। अंतरराष्ट्रीय ओलंपियाड में हमारे शिक्षकों का प्रदर्शन इस बात की घोषणा है कि, अब उनमें विश्व स्तर पर सर्वश्रेष्ठ बनने की क्षमता है। मैं उन्हें अपने लिए नए आयाम स्थापित करने की पहल करने के लिए बधाई देती हूं।”

उन्होंने कहा कि हमारे शिक्षकों को दुनिया भर में अपने समकक्षों के साथ प्रतिस्पर्धा करने के लिए ग्लोबल एक्सपोज़र और आत्मविश्वास देने के केजरीवाल सरकार के 8 साल के प्रयास आखिरकार परिणाम दिखा रहे हैं। यह दिल्ली की टीम एजुकेशन और केजरीवाल सरकार की उपलब्धि है जिसने शिक्षकों की क्षमताओं में निवेश किया और उनपर भरोसा किया।

उल्लेखनीय है कि केजरीवाल सरकार के शिक्षा निदेशालय द्वारा आयोजित इस सम्मान समारोह का उद्देश्य शिक्षकों के स्किल्स को पहचानते हुए उन्हें और अच्छा करने के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित करना है। 

जैसे-जैसे प्रतियोगिता दूसरे चरण में आगे बढ़ेगा, विजेताओं को सेंटा और उसके भागीदारों से पुरस्कार और मान्यता प्राप्त होगी। 

इस वर्ष इस कार्यक्रम को सपोर्ट करने वाले पार्टनर्स में रिलायंस फाउंडेशन, एजुकेशन वर्ल्ड, द यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया सांताक्रूज, द यूनिवर्सिटी ऑफ बकिंघम, टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस और कई अन्य विख्यात संस्थान शामिल हैं।

बता दें कि लगभग 595 शिक्षकों ने सेंटा टीपीओ के राउंड 2 के लिए क्वालीफाई किया था, जो 30 अप्रैल, 2023 को आयोजित हुआ था। दूसरे राउंड के परिणाम जून 2023 के अंत तक घोषित किए जाएंगे। विजेताओं को रिलायंस फाउंडेशन द्वारा 20 लाख रुपये के नकद पुरस्कारों सहित प्रतिष्ठित पुरस्कारों से पुरस्कृत किया जाएगा। साध ही  यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया सांताक्रूज, द यूनिवर्सिटी ऑफ बकिंघम, टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस से स्पेशल ट्रेनिंग प्रोग्राम भी मिलेगा।

दिल्ली-सेंटा टीचिंग प्रोफेशनल्स ओलंपियाड शिक्षकों के सीखने-सिखाने के क्रम में किए उल्लेखनीय कामों को मान्यता देने की दिशा में एक मील का पत्थर है। 

इस वैश्विक प्रतियोगिता में भाग लेकर, दिल्ली के शिक्षकों ने दुनियाभर में अपनी क्षमता और प्रतिबद्धता का प्रदर्शन किया है।

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 27 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 22 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 137 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 64 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 252 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 105 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला