केश कला क्षेत्र से जुड़े लोगों को बनाएगी हुनरमंद, एससी/एसटी मंत्री ने बोर्ड के गठन को दी मंजूरी

एससी/एसटी कल्याण मंत्री राज कुमार आनंद ने केश कला बोर्ड के गठन के लिए दी सैद्धांतिक मंजूरी, अरविंद केजरीवाल के पास पहुंची फाइल

केश कला बोर्ड में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों के साथ-साथ प्रशासनिक, तकनीकी और मंत्री पद समेत कुल 10 सदस्य होंगे शामिल

केजरीवाल सरकार का उद्देश्य केश कला बोर्ड बनाकर बाल संवारने की पारंपरिक कला को पुनर्जीवित कर नाई समुदाय का समग्र कल्याण करना है

बोर्ड के माध्यम से नाइयों को अग्रिम प्रशिक्षण और वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी

बाल संवारने की कला को पुनर्जीवित करने के लिए कौशल विकास और तकनीकी उत्थान सुविधाओं के लिए जागरूकता अभियान आयोजित किया जाएगा

Eros Times: केजरीवाल सरकार बाल काटने की पारंपरिक कला और सैलून को नए सिरे से बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम उठाने जा रही है। सरकार इस पेशे से जुड़े लोगों को नवीनतम तकनीकों को अपनाने के लिए दिल्ली केश कला बोर्ड गठित करने जा रही है। इस बोर्ड के माध्यम से केश कला से जुड़े कारोबार को और मजबूती मिलेगी। साथ ही, इससे जुड़े मुद्दों को भी सुलझाने में मदद मिलेगी। दिल्ली सरकार के अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग मंत्री राज कुमार आनंद ने दिल्ली केश कला बोर्ड के गठन को लेकर फाइल पर अपनी सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। जिसके बाद इस फाइल को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पास मंजूरी के लिए भेजा गया है। उल्लेखनीय है कि कैबिनेट से इस योजना को पहले ही मंजूरी मिल चुकी है। 

अनुसूचित जाति/जनजाति कल्याण मंत्री राज कुमार आनंद ने कहा कि दिल्ली केश कला बोर्ड बनाने के पीछे केजरीवाल सरकार का उद्देश्य केश कला क्षेत्र से जुड़े लोगों को हुनरमंद बनाना है। इस तरह से दिल्ली में सैलून की पारंपरिक कला को पुनर्जीवित कर बढ़ावा दिया जाएगा ताकि नाई समुदाय का समग्र कल्याण हो। बोर्ड के माध्यम से नाइयों को अग्रिम प्रशिक्षण और वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। वहीं कौशल विकास और तकनीकी उत्थान सुविधाओं की जानकारी प्रदान करने के लिए जागरूकता अभियान आयोजित किया जाएगा।  

राज्य स्तरीय बोर्ड में होंगे 10 सदस्य 

दिल्ली केश कला बोर्ड में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों के साथ-साथ प्रशासनिक, तकनीकी और मंत्री पद सहित कुल 10 सदस्य शामिल होंगे। इसके अलावा जिला स्तरीय समितियां भी बनाई जाएंगी। ये समितियां नीतियों और योजनाओं के निर्माण में सहायता देंगी। 

केजरीवाल सरकार नाइयों और हजामों को देगी आधुनिक प्रशिक्षण और वित्तीय सहायता

दिल्ली सरकार नाइयों और हजामों को आधुनिक प्रशिक्षण और वित्तीय सहायता देकर पारंपरिक केश सज्जा को प्रोत्साहित करेगी। नई तकनीकों के कारण केश सज्जा उद्योग बढ़ा है और केश के लिए इस्तेमाल होने वाले उत्पादों का बाजार ग्रामीण व शहरी दोनों क्षेत्रों में बढ़ा है। लेकिन सरकार का मानना है कि केश काटने का पेशा हजाम और नाई समुदाय द्वारा वंशानुगत तरीके से अपनाया जाता रहा है। वे लोग महंगे उपकरणों और तकनीकों को नहीं अपना सके हैं और इस कारण उद्योग में हुई वृद्धि से वंचित रह गए हैं। ऐसे में दिल्ली केश कला बोर्ड के माध्यम से नाई और हजाम समुदाय को आधुनिक तकनीक का समुचित प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्हें स्वरोजगार के लिए वित्तीय सहायता भी दी जाएगी। 

अनुसूचित जाति/जनजाति कल्याण  राज कुमार आनंद ने कहा कि बाल काटने के पेशे में कार्यरत बार्बर समुदाय को इस उद्योग में आई तेजी के लाभ का भागीदार बनाने के लिए सरकारी सहायता की आवश्यकता है। उन्हें आज के समय में इस उद्योग में कारगर नवीनतम प्रौद्योगिकी के उचित प्रशिक्षण के साथ-साथ स्वरोजगार के लिए वित्तीय सहायता की जरूरत है। इसी को ध्यान में रखते हुए केजरीवाल सरकार ने इस समुदाय और पेशे से जुड़े लोगों के लिए यह महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इससे उन्हें उन्नत प्रशिक्षण और वित्तीय सहायता मिलेगी और वे बाल काटने और केशों को सजाने व संवारने की कला की विरासत को बरकरार रखते हुए उसे बढ़ावा देने में सक्षम होंगे।

  • admin

    Related Posts

    नोएडा में धूमधाम से मनाया गया धन्वंतरि दिवस, NIMA नोएडा के आयोजन में जुटे चिकित्सक और गणमान्य लोग

    नोएडा। आयुर्वेद और भारतीय चिकित्सा परंपरा में भगवान धन्वंतरि का विशेष स्थान है। उन्हें आरोग्य, स्वास्थ्य और चिकित्सा का देवता माना जाता है। इसी परंपरा और चिकित्सा जगत के प्रति…

    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    नोएडा। दीपावली के पावन पर्व पर आपसी भाईचारे, सौहार्द और संगठनात्मक एकजुटता का संदेश देते हुए पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन ने सेक्टर-33 स्थित अग्रसेन भवन में दीपावली मिलन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नोएडा में धूमधाम से मनाया गया धन्वंतरि दिवस, NIMA नोएडा के आयोजन में जुटे चिकित्सक और गणमान्य लोग

    • By admin
    • November 5, 2026
    • 3 views

    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    • By admin
    • November 5, 2026
    • 5 views
    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 27 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 22 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 137 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 64 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज