एस सी मिश्रा ने सभी उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई

Eros Times:फोनरवा के तत्वाधान में नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों एवं सेक्टर 26 RWA के पदाधिकारियो के साथ सेक्टर 26 कम्युनिटी सेंटर में सेक्टर से सम्बंधित शिकायतो के संबंध में बैठक की गई।
बैठक में सबसे पहले नोएडा प्राधिकरण के डीजीएम( स्वास्थ्य विभाग) एस सी मिश्रा ने सभी उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई एवं स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में नोएडा को पहले स्थान पर लाने के लिए अपना योगदान देने की अपील की। उसके बाद बच्चों द्वारा नुक्कड़ नाटक किया जिसमें नोएडा एवं अपने घर के आस-पास स्वच्छता रखने और निवासियों को जागरूक करने के लिए कहा गया।
आरडब्ल्यूए अध्यक्ष गोविंद शर्मा ने सेक्टर की समस्याओं के संबंध में अवगत कराया कि
सेक्टर में नालियों की सफाई कराई जाए।
सड़कों के किनारे एलिस्टोनिया के पेड़ों पर कीड़ों की समस्या।
बिजली के तारों में पेड़ों की टहनियों की छटाई।
जयपुरिया प्लाजा मार्केट से होने वाली परेशानी ।
पार्को की सफाई एवं देखरेख नियमित रूप से की जाए ।
ब्लॉक बी एवं सी में सीवर लाइन बदलवाने के लिए कई वर्षों से कहा जा रहा है जिसको जल्द से जल्द बदलने की करवाई कराई जाए आदि कई समस्याएं बताई।
जिस पर एस सी मिश्रा ने सफाई नियमित रूप से कराने का आश्वासन दिया और दोबारा इस तरह की शिकायत न आएं इसके लिए संबंधित कर्मचारियों को निर्देश भी किया।
वरिष्ठ प्रबंधक (जल) सत्येंद्र गिरी ने सीवर लाइन बदलवाने के लिए आवश्यक समाधान कराने का आश्वासन दिया।
डिप्टी डायरेक्टर ( उद्यान) महेंद्र प्रकाश ने पेड़ों की छंटाई , पार्को के रखरखाव एवं पेड़ों पर होने वाले कीड़ों की रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया एवं सेक्टर एवं पार्को का भ्रमण करके संबंधित समस्याएं देखी।
इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष( फोनरवा ) राजीव गर्ग ने संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द समस्याओं का समाधान कराने के लिए कहा एवम आश्वासन दिया कि प्राधिकरण एवं सेक्टर की समस्याओं के लिए फोनरवा अपना पूर्ण योगदान एवं सहयोग देगा।
इस अवसर पर नोएडा प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक, वी के रावल, एल पी शर्मा, जगमोहन, 26 आरडब्लूए से ओ पी बंसल ,कुलदीप कटियार, ओ पी दानी, सुनील मादरा, मनीष अग्रवाल, जे पी ढोंडियाल आदि कई निवासी एवं महिलाये उपस्थित रही।

  • admin

    Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 70 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 14 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 40 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 31 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग