साहित्य सदन में हुआ सतरंगी काव्य संध्या का आयोजन

EROS TIMES:नोएडा। होली पर्व के उपलक्ष में मुख्य अतिथि के रूप में मुंबई से पधारे मुंबई हिंदी अकादमी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विशुद्ध साहित्यकार पवन तिवारी व श्रृंगार रस के सशक्त हस्ताक्षर विख्यात गीतकार अरुण मिश्रा अनुरागी के सम्मान में साहित्य वेलफेयर कल्चरल एंड स्पोर्ट्स फेडरेशन के बैनर तले राष्ट्रीय कवि पंचायत मंच के अंतर्गत एक भव्य सतरंगी काव्य संध्या का आयोजन बरोला नोएडा सेक्टर 49 स्थित साहित्य सदन के काव्य भवन सभागार में किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता हास्य व्यंगकार प्रसिद्ध कवि बाबा कानपुरी ने की । जबकि कुशल संचालन फेडरेशन के नेशनल चेयरमैन पंडित साहित्य कुमार चंचल ने बड़े ही शायराना अंदाज में किया । मां सरस्वती की वंदना गाजियाबाद से पधारी कवित्री सोनम यादव जी द्वारा की गई।

कार्यक्रम मुख्य रूप से हास्य विधा पर आधारित था , जबकि उपस्थित डेढ़ दर्जन रचनाकारों ने सभी रसों पर काव्यपाठ कर अपने जलवे बिखेरे। जिससे तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा सभागार गूंज उठा।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मुंबई के पवन तिवारी को विशेष रुप से सम्मानित कर अन्य सभी कवियों का भी सम्मान किया गया । कवियों में मुख्य रूप से पूर्व जेलर एवं हास्य व्यंग कवि हरीश शर्मा यमदूत , जेपी रावत , विशुद्ध साहित्यकार विनय विक्रम सिंह, शायर ताबिश खैराबादी, ओमपाल खालिस, हाशिम देहलवी, वरिष्ठ साहित्यकार कृष्ण कुमार शर्मा सीमा सिकंदर ,सोनम यादव ,मीनू वर्मा , जनवादी कवि सतीश दीक्षित, दीपक शंखधार ,युवा कवि सत्यार्थ दीक्षित एवं फेडरेशन के चेयरमैन व संयोजक पंडित साहित्य चंचल सहित डेढ़ दर्जन कवियों ने सुंदर काव्यपाठ कर खूब वाहवाही लूटी । कार्यक्रम में श्रोताओं के रूप में कई गणमान्य लोग भी उपस्थित हुए।

  • admin

    Related Posts

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 12 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 36 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 43 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 25 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां