स्वाद और संस्कृति का संगम सरस फूड फेस्टिवल का हुआ उद्घाटन

ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने किया उद्घाटन
 
1 से 17 दिसंबर तक आयोजित होगा सरस फूड फेस्टिवल

21 राज्यों के 30 से अधिक स्टॉलों पर उत्कृष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठा सकेंगे लोग

Eros Times: नई दिल्ली। स्वाद और संस्कृति का संगम सरस फूड फेस्टिवल का उद्घाटन किया गया। एक दिसंबर से सत्रह दिसंबर तक दिल्ली के दिल कहे जाने वाले कनॉट प्लेस के बाबा खड़क सिंह मार्ग पर आयोजित होने वाले इस सरस फूड फेस्टिवल का उद्घाटन केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने किया। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा आयोजित इस फेस्टिवल में राजधानी के लोगों को एक बार फिर भारतीय संस्कृति व खान पान की झलक दिल्ली के हृदय कहे जाने वाले कनॉट प्लेस में दिखाई देगी। सरस फूड फेस्टिवल के तहत दिल्ली और समीपवर्ती राज्यों के लोग 21 राज्यों की संस्कृति और स्वाद के संगम के संगम से न केवल रूबरू हो सकेंगे बल्कि इन राज्यों के सामाजिक ताने बाने के बारे में भी जान सकेंगे और वहां की प्रसिद्ध व्यंजनों से परिचित हो सकेंगे और उसका स्वाद ले सकेंगे। यह राजधानी का एक लोकप्रिय उत्सव है जिसमें न केवल दिल्ली बल्कि दिल्ली के बाहर के लोग भी विभिन्न राज्यों के व्यंजन चखने और उसे कैसे बनाते हैं यह जानने के लिए आते हैं। दूसरी बार सरस फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है।इस दौरान श्री कुलस्ते ने मीडिया व लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा लक्ष्य महिलाओं को सशक्त करना है, और हमारा लक्ष्य है कि हर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को कम से कम एक लाख रुपये का प्रोफीट हो। साथ ही उन्होंने कहा कि हमलोग मिलकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का जो सपना है एक भारत श्रेष्ठ भारत उसे साकार करना है। साथ ही वोकल फॉर लोकल के सपना को भी साकार करना है। इस तरह के कार्यों से ही मोदी जी का जो सपना है आत्मनिर्भर भारत का वह साकार हो पाएगा। उद्घाटन के इस अवसर पर ग्रामीण विकास मंत्रालय के सचिव शैलेश कुमार समेत तमाम अधिकारी व लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत

दीप प्रज्ज्वलन से शुभारंभ किया गया। मंच पर उपस्थित अतिथियों ने अपने अपने सुसंवाद से देश भर से आई हुई दीदियों का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी। उनके मनोबल को बढ़ावा देते हुए श्री कुलस्ते ने कहा कि दिल्ली भोजन प्रेमियों का शहर है जहां हर कोई पकवानों से प्रेम करता है फिर चाहे वह हैदराबादी बिरयानी हो, या चांदनी चौक के परांठे हर स्वाद को दिल्ली वालों ने चखा है। ये दिल्ली वालों के लिए सुनहरा मौका है कि वह आएं और सरस फूड फेस्टिवल का आनंद लें और यहीं बैठे बैठे देश भर के पकवानों का मज़ा लें। जिससे कि देश भर से आई महिलाओं को उनकी मेहनत का रोज़गार मिल सके। साथ ही उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का इससे विकास हो रहा है और महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। आज मैं इसे देख कर बेहद खुश महसूस कर रहा हूं यहां सपना आज सच हो रहा है। आज महिलाएं आत्मनिर्भर हो गई हैं। अपने जिलों को देश भर में रोशन कर रहीं हैं। 

ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 01 दिसंबर 2023 से 17 दिसंबर 2023 तक नई दिल्ली में बाबा खड़क सिंह मार्ग स्थित हैंडीक्राफ्ट भवन पर सरस फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें देश भर के 21 राज्यों की क़रीब 150 महिला उद्यमी व स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं 30 से अधिक स्टॉलों पर दिल्ली वालों को स्वाद का जायका चखाएंगी साथ ही अपनी कला का प्रदर्शन भी करेंगी। 

ग्रामीण विकास मंत्रालय के मुख्य कार्यक्रम राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित देश भर के स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं को न केवल ग्रामीण उत्पाद बनाने में कुशलता हासिल है बल्कि विभिन्न राज्यों के परंपरागत पकवान बनाने में उनको दक्षता और महारथ हासिल है। ये महिलाएं और उनके साथ अपने कार्य क्षेत्र में दक्ष लोग यहां अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। 

महक रहीं 21 राज्यों के स्वाद की संस्कृति

कनाट प्लेस स्थित बाबा खड़ग सिंह मार्ग पर 21 राज्यों के स्वाद की संस्कृति महकेगी। यहां के व्यंजन और संस्कृति से लोग रूबरू हो सकेंगे। इसमें मुख्य रूप से राजस्थान की कैर सांगरी, गट्टे की सब्ज़ी, बाजरे की रोटी, बंगाल की हिलसा, फ़िश करी, तेलंगाना का चिकन, केरल की मालाबार बिरयानी, बिहार का लिट्टी चोखा, पंजाब का सरसों का साग और मक्के की रोटी सहित अन्य राज्यों के बेहतरीन स्वादिष्ट पकवान उपलब्ध रहेंगे। इसमें हरियाणा, अरुणाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, केरल, असम, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और गुजरात सहित अन्य राज्य हिस्सा ले रहे हैं। 

खास हैं राज्यों के खानें
राजस्थान- दाल बाटी चूरमा,प्याज कचौरी, दाल कचौरी
हरियाणा- राजमा चावल, बाजरे की रोटी, कढ़ी चावल
तेलंगाना-हैदराबाद दम बिरयानी, कबाब
ओडिसा- मुगलई चिकन, तंदूरी चिकन, रस मलाई

अरुणाचल प्रदेश-स्पेशल बैंबू राइस, चाऊमीन, बैंबू चिकन
महाराष्ट्र- पुरन पूरी, वड़ा पाव, मिसल पाव, गावरन चिकन, भाकरी
केरल– मालाबार स्नैक, उतपम, कप्पा फिश कढी, नन्नारी शबरत, वनासुंदरी हर्बल चाय, हनी ग्रैप जूस, फ्रेश फ्रूट जूस, लेमनएड्स
उत्तर प्रदेश–पराठा, रोल्स, कबाब।
असम- मशरूम मोमोज, स्टिकी स्ट्रीम राइस एंड मशरूम कढ़ी, स्टिकी राइस खीर
पंजाब– सरसो का साग और मक्के की रोटी, छोले भटूरे, राम लड्डू, दाल मखनी और मक्के की रोटी
अरुणाचल प्रदेश–पाथेरकुलू, तंदूरी चिकन, आंध्रा चिकन, दम बिरयानी
गुजरात—ढोकला, दाल

उत्तराखंड–झंगर खीर, पिज्जा
गोआ– गोन फिश कढी, प्रॉन फाइ, रोज ऑमलेट

महिला सशक्तिकरण को प्रदर्शित करने वाला है यह उत्सव 
यह सरस फूड फेस्टिवल महिला सशक्तिकरण  का अनूठा उदाहरण है जो देश की राजधानी का हृदय कहे जाने वाले कनॉट प्लेस में आयोजित हो रहा है। इसका उद्देश्य न केवल देश की खाद्य संस्कृति से लोगों को परिचित कराना है बल्कि अन्य ग्रामीण महिलाओं को प्रेरित करना भी है। मंत्रालय द्वारा यह प्रयास वृहद स्तर पर आयोजित होता है। 

मुफ्त है प्रवेश 
सरस फूड फेस्टिवल में आने वालों के लिए किसी तरह का टिकट नहीं है। यह उत्सव सुबह 11 बजे से रात 10 बजे तक चलेगा। इसमें लोग अपने परिवार के साथ आ सकते हैं।

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 25 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 20 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 134 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 59 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 250 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 104 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला